जानिए कौन है वो 'बाहरवाली' जिसके बारे में शत्रुघ्न सिन्हा ने किया है अपनी बायोग्राफी में जिक्र

शतुघ्न ने ना सिर्फ हीरो बल्कि विलन के किरदार में भी दर्शकों का दिल जीता है। अपने शानदार अभिनय और बुलंद आवाज़ के लिए शत्रुघ्न को 'शॉटगन; की उपाधि से भी नवाज़ा गया है। शत्रुघ्न ने ना केवल अपनी फिल्मों बल्कि अपने लव अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Bollywood Halchal Dec 09, 2020

अपने डायलॉग "खामोश" के लिए बॉलीवुड में मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का आज जन्मदिन है। शतुघ्न ने ना सिर्फ हीरो बल्कि विलन के किरदार में भी दर्शकों का दिल जीता है। अपने शानदार अभिनय और बुलंद आवाज़ के लिए शत्रुघ्न को 'शॉटगन; की उपाधि से भी नवाज़ा गया है। शत्रुघ्न ने ना केवल अपनी फिल्मों बल्कि अपने लव अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -        


शत्रुघन सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1945 को पटना के कदमकुआं में हुआ था। उनके पिता एक डॉक्टर थे। शत्रुघ्न के नाम के पीछे भी एक दिलचस्प वजह है। दरअसल वे चार भाई हैं जिनका नाम रामायण के आधार पर राम, लखन, भरत और शत्रुघ्न रखा गया था। शत्रुघ्न ने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की और उसके बाद एफटीआईआई से एक्टिंग की पढ़ाई की। 


देव आनंद ने दिया था पहला ब्रेक 

शत्रुघ्न को पहला ब्रेक एक्टर देव आनंद ने दिया था। शत्रुघ्न ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था। शत्रुघ्न उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने विलन के रोल में भी दर्शकों से खूब प्रशंसा बटोरी। शत्रुघ्न के गाल पर एक कट का निशान है जो उनके विलन बनने का प्लस पाइंट बन गया। दर्शकों ने शत्रुघ्न को ना केवल नायक बल्कि खलनायक के किरदार में भी खूब पसंद किया। अपने शानदार अभिनय और बुलंद आवाज़ से शत्रुघ्न ने लाखों दिलों पर राज किया। शत्रुघ्न ने गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ में ‘छेनू’ का किरदार निभाया था जिसके बाद वे काफी फेमस हो गए थे। उसके बाद उन्होंने  'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीता। 


फिल्मी अंदाज़ में पूनम को किया था शादी के लिए प्रोपोज़ 

फिल्मों में काम के दौरान शत्रुघ्न की मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया। पूनम को देखते ही शत्रुघ्न उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और कुछ ही समय में दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। शत्रुघ्न ने पूनम को एकदम फिल्मी अंदाज़ में प्रोपोज़ किया था। बताते हैं कि शत्रुघ्न ने पूनम को चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा’ को कागज पर लिखकर प्रोपोज किया था। खत पढ़कर पूनम ने हाँ बोल दिया और दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद उनके दो बेटे लव, कुश और एक बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं।


शादी के बाद भी था एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ संबंध 

बॉलीवुड में शत्रुघ्न और एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर के चर्चे कई सालों तक सुर्ख़ियों में रहे हैं। खबरों की मानें तो शादी के बाद भी शत्रुघ्न का रीना के साथ अफेयर था। उन दिनों बॉलीवुड में रीना और शत्रुघ्न की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि जब शत्रुघ्न ने पूनम से शादी की थी तब उनका अफेयर रीना के साथ भी था। जब शत्रुघ्न ने पूनम से शादी की तब रीना किसी काम के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। यह खबर सुनकर रीना चौंक गई थीं और तुरंत लंदन से वापस आ गईं। इसके बाद वे सीधा शत्रुघ्न के घर पहुंची और उनसे जवाब मांगा। शत्रुघ्न ने रीना के साथ अपने अफेयर का जिक्र अपनी बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी किया है। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा था," इस किताब में मेरे जीवन का सारांश है, कि कैसे मैंने पुणे में फिल्मों का अध्ययन करने के लिए घर छोड़ा, फिल्म उद्योग में मेरा संघर्ष, और फिर मेरे जीवन में आने वाली लड़कियां - घरवाली (पत्नी) आई और फिर बहरावली (दूसरी) महिला)।" एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न ने यह बात कुबूल की थी कि शादी के बाद भी उनके रीना के साथ संबंध थे।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g