पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही मौनी रॉय ने फिल्म जगत में कैसे मारी अपनी एंट्री

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को कूच बिहार में पश्चिम बंगाल के एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके दादा शेखर चंद्र रॉय जाने-माने जाट थिएटर कलाकार थे। जबकि उनकी मां मुक्ति एक थिएटर कलाकार थीं। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला परिषद के एक कार्यालय अधीक्षक थे।

Bollywood Halchal Apr 12, 2020

मौनी रॉय एक मशहूर भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वह 2007 में एक टीवी सीरियल "क्युंकी सास भी कभी बहू थी",कृष्णा तुलसी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। देवों के देव  महादेव में  सती और नागिन में शिवन्या/शिवांगी की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय मानी जाती हैं। वह 2014 में झलक दिखला जा राजा नामक डांस प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी और फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वह रोहित वैद द्वारा निर्देशित महायोद्धा राम (2016) , अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड(2018) और जॉन अब्राहम की रोमियो अकबर वाल्टर(2019) जैसी कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया हैं। मौनी रॉय ने KGF (2018) के आइटम गीत 'गली गली' में लुसी के रूप में अपनी विशेष उपस्थिति भी दर्ज कराई हैं।

मोनी रॉय का जन्म और उनका परिवार
मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को कूच बिहार में पश्चिम बंगाल के एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके दादा शेखर चंद्र रॉय जाने-माने जाट थिएटर कलाकार थे। जबकि उनकी मां मुक्ति एक थिएटर कलाकार थीं। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला परिषद के एक कार्यालय अधीक्षक थे। मोनिका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मुखर रॉय हैं। वह हमेशा से अपने पिता को ही अपना आदर्श मानती थी। उस समय उनकी एकमात्र प्रेरणा उनके पिता ही ही थे।

शिक्षा और कॉलेज
मौनी रॉय ने अपनी स्कूली शिक्षा कूच बिहार के बाबरहाट केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। उन्होंने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। मौनी के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बने और इसलिए उन्होंने मौनी को मास कम्युनिकेशन का कोर्स  कराने के लिए दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला करा दिया। हालांकि मौनी अपनी मां और दादा को देखकर बड़ी हुई थी, जिसके चलते वह स्कूली दिनों से ही एक अभिनेत्री बनने का सपना देखने लगी थी। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए मौनी पत्रकारिता की पढ़ाई छोड़कर मुंबई एक अभिनेत्री बनने चली आई  और इसी के साथ मौनी का अभिनेत्री बनने का सफर शुरू हो गया।

टीवी और फिल्म करियर की शुरुआत
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में  एक टीवी धारावाहिक "क्यूंकी सास भी कभी बहू थी" से "कृष्णा तुलसी" के रूप में की थी।2008 में उन्होंने करिश्मा तन्ना और जेनिफर विंगेट के साथ भाग लेकर "ज़रा नचके दीखा" का पहला सीज़न जीता।आने वाले वर्षों में उन्होंने "कस्तूरी", "नागिन", "मेरी आशिकी तुम से ही", "दो सहेलियां" जैसे कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया। मौनी रियलिटी शो “कॉमेडी नाइट्स बचाओ”, “पति पत्नि और वो”, “झलक दिखला जा 7” में भी नजर आईं।2011 में मौनी ने पंजाबी फिल्म "हीरो हिटलर इन लव" में अभिनय किया। उसके बाद वर्ष 2011 से 2014 के बीच मौनी ने लाइफ ओके की पौराणिक श्रृंखला देवों के देव महादेव  धारावाहिक में सती के रूप में भूमिका निभाने के बाद ख्याति अर्जित की।2015 में मौनी ने एकता कपूर की नागिन में अर्जुन बिजलानी और अदा खान के साथ शिवन्या की भूमिका निभाते हुए टेलीविजन पर वापसी की।2016 में वह बॉक्स क्रिकेट लीग में अर्जुन की टीम मुंबई टाइगर्स की खिलाड़ी भी थी। उन्होंने अपने होस्टिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए रिथविक धनजानी के साथ डांस शो सो यू थिंक यू कैन डांस की मेजबानी भी की हैं।मौनी ने एक बार फिर नागिन के सीजन 2 में दोहरी भूमिका निभाई। सीजन 1 में बोहलानी के साथ और सीजन 2 में बोहरा के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा और उन्हें भारतीय टेलीविजन उद्योग में एक अग्रणी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।

2018 में रीमा कागती द्वारा निर्देशित गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ मौनी ने बॉलीवुड में पदार्पण किया। उन्होंने फिल्म KGF के गीत "गली गली" में भी अपनी झलक दिखाई। 2019 में उन्होंने दो फिल्मों में अभिनय किया पहली जॉन अब्राहम की RAW- रोमियो अकबर वाल्टर  और दूसरी राजकुमार राव के साथ "मेंड इन चाइना"।

मौनी रॉय को प्राप्त अवार्ड
2019 में मौनी रॉय को सबसे स्टाइलिश व्यक्तित्व के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया।

मौनी रॉय से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
1. मौनी की पसंदीदा फिल्म श्रृंखला "हैरी पॉटर" है।
2. मौनी रॉय को फिल्म "वो कौन थी" का गाना "लग जा गले" सुनना पसंद है।
3. उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है। जब भी बच्चे आसपास होते हैं, तो वह उनके साथ खेलना और आनंद लेना पसंद करती है।
4. उनकी हमेशा से पेंटिंग और स्केचिंग में बहुत रुचि रही हैं।
5. वह एक प्रशिक्षित कथक और बैलेरीना डांसर हैं।
6. मौनी को उपन्यास पढ़ने का शौक है और जब भी वह यात्रा करती है तो वह एक या दो उपन्यास अपने साथ रखती हैं।

मौनी रॉय की आगामी फिल्में
पहली आमिर खान की "मोगुल" और दूसरी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित "ब्रह्मास्त्र"।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g