स्टार किड अर्जुन कपूर कैसे बने बॉलीवुड के नामचीन चेहरा, क्या हैं इनके सीक्रेट्स?

फिल्‍मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वज़न बहुत ज्‍यादा था, उनका वज़न कम करने में सलमान खान ने उनकी बहुत सहायता की थी। अर्जुन कपूर सलमान को अपना गॉडफादर और प्रेरणा मानते हैं।

Bollywood Halchal Jul 02, 2020

कपूर खानदान का भारतीय फ़िल्म जगत में बहुत पहले से बड़ा नाम है। मुंबई में जन्मे भारतीय फिल्‍म अभिनेता के अर्जुन कपूर पिता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर की एक बहन भी है, जिनका नाम अंशुला कपूर है। श्रीदेवी अर्जुन कपूर सौतेली मां और बौनी कपूर की दूसरी पत्नी थी जो अब दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 


फिल्‍मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वज़न बहुत ज्‍यादा था, उनका वज़न कम करने में सलमान खान ने उनकी बहुत सहायता की थी। अर्जुन कपूर सलमान को अपना गॉडफादर और प्रेरणा मानते हैं। अर्जुन ने आर्य विद्या मंदिर चेंबूर, मुंबई से अपनी पढ़ाई की है। अर्जुन कपूर बहुत ही स्मार्ट अभिनेता हैं और आज की यंग जनरेशन में वे काफी फेमस हैं।


निजी जीवन

निजी जीवन में अर्जुन कपूर ज़्यादा लोगों से घुलते मिलते नहीं है। उनके अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से कुछ खास और अच्छे संबंध नहीं थे, इससे संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर वह हमेशा से यही कहते कि श्रीदेवी उनके पिता की पत्नी है उनकी माँ नहीं। सौतेली बेहेने जानवी और खुशी से भी वह कुछ खास घुलते मिलते नहीं। अपनी सौतेली बहनों के रिश्ते बारे में उनका जवाब रहा है कि वह लोग कभी मुलाकात नहीं करते है और उनका एक-दूसरे से कोई रिश्ते नहीं है। 


लेकिन श्रीदेवी की मृत्यु पर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी को संभालते हुए देखे गए थे। उन्होंने उस समय अपने बर्ताव से यह साबित कर दिया था कि वह सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे बेटे और भाई भी हैं। उन्हें अपने बहन सोनम कपूर के विवाह के समय अर्जुन बेहद खुश और उत्साहित रहे और उनके विवाह की रस्मों में जोरो शोरों से भाग लिया था और अपने भाई होने के सारा कर्तव्य निभाया ।


अर्जुन कपूर का फ़िल्मी कैरियर

अर्जुन कपूर फ़िल्म अभिनेता के साथ फ़िल्म निर्देशक भी रह चुके है। अर्जुन कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म "कल हो ना हो" से की थी। इसके बाद फिल्‍म "सलाम-ए-इश्‍क", "अट्रिब्‍यूट टू लव" में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया और फिल्‍म "नो एंट्री" और "वांटेड" में  उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया। 


अर्जुन कपूर ने फ़िल्म अभिनेता के रूप मे अपना कैरियर फिल्म‍ "इश्‍कजादे" से शुरू किया।  इस फिल्‍म से उन्हें बहुत प्रसंसा मिली। अर्जुन कपूर को अपने पिता बोनी कपूर के नाम का बहुत फेम प्राप्त हुआ, बोनी कपूर भी फ़िल्म इंडस्ट्री के काफी चर्चित फ़िल्म निर्माता और निर्देशक है। 


अर्जुन को उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया जा चुका है। फिल्म में अभिनय के अलावा, अर्जुन कपूर ने 2015 में आईफा पुरस्कार समारोह को होस्ट किया था और 2016 में  कलर्स के रियलिटी शो  "खतरों के खिलाड़ी" का सातवा सीज़न होस्ट किया।

 

2017 में ही उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ मोहित सूरी की फ़िल्म “हाफ़ गर्लफ्रेंड” में लीड के रूप में अभिनय कर चुके हैं। फिर उन्होंने अनीस बज़्मी की फिल्म “मुबारका” में अनिल कपूर, इलियाना डी क्रूज़ और आथिया शेट्टी के साथ अभिनय किया।


अर्जुन कपूर के कुछ सीक्रेट

1. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के पीछे अर्जुन कपूर को इसका जिम्मेदार बताया जाता है।


2. अपने शराबी नेचर से भी बहुत बदनाम हैं, स्टार किड् अर्जुन कपूर, कहा जाता है कि फ़िल्म "हाफ गर्लफ्रेंड" के रिलीज होने के बाद उन्होंने एक लाख काबिल फ़िल्म प्रड्यूसर को अपने शराब पीने को दे दिया था।


3. अर्जुन कपूर अपनी फ़िल्म "तेवर" के दौरान सिक्रेटली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को डेट करने लगे थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा खान को डेट करने लगे।


4. फिल्म "की और का" के दौरान अर्जुन कपूर करीना कपूर खान को गलत समय पर कॉल करना शुरू कर दिया, जो उनके पति सैफ अली खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया और एक बार कॉल सैफ अली खान ने उठाया और इन सब पर अपना विचार रखा। इसके बाद अर्जुन कपूर अपनी और करीना के फ़िल्म से रिलेटिड बातें सेट पर ही डिस्कस करते थे।


5. सलमान खान ने अर्जुन कपूर की मदद फिल्म में ही नहीं बल्कि इमोशनली भी कि जब उनकी मां इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं थी। लेकिन जब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा खान को डेट करने लगे और पहले वह अर्पिता खान यानी सलमान खान की बहन को भी डेट कर चुके थे और इन्हीं सब की वजह से सलमान खान और उनके बीच का सारा रिश्ता टूट गया।





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g