फोर्ब्स ने जारी की 100 सबसे प्रभावशाली सेलेब्स की लिस्ट, इन 10 भारतीय सितारों ने बनाई जगह

इस लिस्ट में 10 भारतीय सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इस लिस्‍ट में अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई मशहूर सितारों के नाम शामिल हैं। इन सभी सेलेब्स ने लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है।

Bollywood Halchal Dec 10, 2020

हर साल की तरह इस बार भी फोर्ब्स ने Asia-Pacific’s Most Influential Celebrities की लिस्ट जारी की हैं। इस लिस्ट में 10 भारतीय सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इस लिस्‍ट में अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई मशहूर सितारों के नाम शामिल हैं। इन सभी सेलेब्स ने लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर भी इन सितारों का बोलबाला है और लाखों लोग इन्हें फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं फोर्ब्स की इस लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम शामिल है - 


अमिताभ बच्चन 

फोर्ब्स Asia-Pacific’s Most Influential Celebrities की लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है। अमिताभ बच्चन ने हमेशा ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही वे अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिए भी लोगों को प्रभावित करते हैं। इस बार कोरोना काल में लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए अमिताभ को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।


अक्षय कुमार

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने किन्नर समाज के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक कैंपेन भी चलाया था। कोरोना काल में आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए अक्षय को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।


आलिया भट्ट 

फोर्ब्स Asia-Pacific’s Most Influential Celebrities की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। हालाँकि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आलिया सोशल मीडिया पर नेपोटिस्म के लिए काफी ट्रॉल हुई थीं।  


नेहा कक्कड़ 

सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी फोर्ब्स की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अपने गानों की वजह से नेहा लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। उनके कई गानों को यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिले हैं। हाल ही में नेहा ने पंजाबी सिंगर ने रोहनप्रीत के साथ शादी की थी। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी शादी की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।


ऋतिक रोशन 

फोर्ब्स की इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक को पहले भी कई इंटरनेशनल लिस्ट्स में जगह मिल चुकी है। अपने गुड लुक्स की वजह से ऋतिक लोगों के बीच काफी फेमस हैं और हर कोई उन्हें फॉलो करना चाहता है। सोशल मिडिया पर भी ऋतिक के लाखों फॉलोवर्स हैं। ऋतिक अपने फैंस को काफी प्रभावित करते हैं इसीलिए उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।  


अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की वजह से खूब चर्चा में हैं। अनुष्का एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बतौर निर्माता भी इस साल कमाल कर दिखाया है। कुछ समय पहले ही उनकी सीरीज पाताललोक रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यही वजह है कि उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।  

 

शाहरुख़ खान 

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लोगों के बीच शाहरुख के लिए दीवानगी का अंदाजा तो इस बात से ही लग जाता है कि कोरोना के बावजूद शाहरुख़ के फैंस उन्हें जन्मदिन पर बधाई देना नहीं भूले। दर्शकों के बीच शाहरुख़ काफी प्रभावशाली माने जाते हैं और इसीलिए उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।  

 

कई अन्य सितारों के नाम शामिल 

फोर्ब्स की इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडेज, श्रेया घोषाल, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और कटरीना कैफ जैसे कई मशहूर सितारों ने अपनी जगह बनाई है।  कोरोना काल में ये सभी सितारे लगातार खबरों में बने रहे थे।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g