6 अपकमिंग बायोपिक मूवीज जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे

कुछ समय से हिंदी सिनेमा का चेहरा बदलता नजर आ रहा है। बॉलीवुड में अब बायोपिक मूवीज का ट्रेंड है और इस साल भी कई बायोपिक्स रिलीज होने जा रही हैं।

Bollywood Halchal May 22, 2021

बॉलीवुड में कई ऐसी शानदार बायोपिक बनी हैं जो आज भी हमारे जहन में जिंदा हैं। किसी व्यक्ति के जीवन को पर्दे पर देखना अपने आप में एक अलग एहसास होता है। बायोपिक के जरिए हम नायक की कहानी का एक हिस्सा बन जाते हैं। ऐसी फिल्मों के जरिए हम उनकी जिंदगी के उन तमाम हिस्सों से रूबरू हो पाते हैं जिनके बारे में शायद कभी जिक्र नहीं होता। बायोपिक उन गुमनाम नायकों को भी उजागर करते हैं जिन्होंने ज़िंदगी के मैदान को फतेह किया, लेकिन उनकी कहानी कभी दुनिया के सामने नहीं आई। हालांकि, कुछ समय से हिंदी सिनेमा का चेहरा बदलता नजर आ रहा है। बॉलीवुड में अब बायोपिक मूवीज का ट्रेंड है और इस साल भी कई बायोपिक्स रिलीज होने जा रही हैं।  नजर डालते हैं इस साल की अपकमिंग बायोपिक फिल्मों पर -


83 

बॉलीवुड के गली ब्वॉय रणबीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 83 जल्द ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के जरिए निर्देशक कबीर खान क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 के उन गौरवशाली पलों को जिंदा करने की कोशिश की है जब भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण पंकज त्रिपाठी हार्डी संधू और साकिब सलीम मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहले यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे 4 जून 2021 को रिलीज किया जाना है। यह फिल्म हिंदी तमिल तेलुगू कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।


शेरशाह 

कारगिल वार के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा कि इस बायोपिक फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है और करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को 2 जुलाई 2021 को रिलीज किया जाना है।


मेजर 

बॉलीवुड में 2008 के मुंबई हमलों पर आधारित कई फिल्में बनी है। शशी किरण टिक्का द्वारा निर्देशित यह बायोपिक मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को उजागर करती है। मेजर उन्नीकृष्णन को मुंबई हमलों के दौरान अपनी वीरता के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में नजर उन्नीकृष्णन का रोल एक्टर अदिवी शेष ने निभाया है। यह फिल्म 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जानी है।


गंगूबाई कठियावाड़ी

अपनी अपकमिंग फिल्म में आलिया भट्ट  गंगूबाई काठियावाड़ी के लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने किया है। यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई के हीरामंडी में कोठा चलती थीं। इसके साथ ही वे ऐसी पहली महिला थी जिसने देश के कई शहरों में फ्रेंचाइज़ी कोठा खोला था।  इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हीरोइन बनने की चाह में मुंबई आई गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी बाद में कोठा चलने वाली गंगूबाई बन जाती है। इस फिल्म को 30 जुलाई 2021 को रिलीज किया जाना है। 


मैदान 

अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान में अजय देवगन ने महान फुटबाल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका अदा की है। उन्होंने 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम को कोचिंग दी थी। भारतीय टीम 1956 के मेलबर्न ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली एशियाई टीम थी। इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज की जानी है।


पृथ्वीराज 

अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज में अंतिम हिंदू शासक पृथ्वीराज चौहान को भूमिका निभाई है। यह फिल्म चांद बरदाई की महाकाव्य कविता पृथ्वीराज रासो पर आधारित है। मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। फिल्म में मनीषी पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज की जानी है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g