Deepika Padukone Pregnancy: सितंबर महीने में पेरेंट्स बनेंगे दीपिका और रणवीर सिंह, गूंजेगी बच्चे की किलकारी

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन इस पर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया था। वहीं अब दीपिका और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पोस्ट शेयर की है। कपल द्वारा शेयर की गई गुड न्यूज से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। जिसके बाद न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज भी कपल को बधाई दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इंडस्ट्री के पावर कपल दीपवीर किस महीने में बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
सितंबर में बनेंगे पेरेंट्स
बता दें कि 29 फरवरी को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेम पोस्ट शेयर की। दीपिका और रणवीर ने एक कार्ड शेयर किया, जिस पर बच्चों के कपड़े, जूते और खिलौने बने हुए थे। वहीं इस कार्ड पर सितंबर 2024 के साथ दीपिका और रणवीर लिखा है। इस पोस्ट के कैप्शन में रणवीर और दीपिका ने फोल्डिंग हैंड बनाए हैं। कपल के इस पोस्ट पर कृति सेनॉन, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, रकुल प्रीत सिंह सहित तमाम स्टार्स ने बधाई दी है।
कपल ने 2018 में की थी शादी
हाल ही में दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स को प्रेजेंट करने के लिए पहुंची थीं। बाफ्टा से सामने आए दीपिका के वीडियोज को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगानी शुरू कर दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने साड़ी से बेबी बंप को छिपाया था। अब कयासबाजी सच्चाई में बदल गई है। कपल ने सोशल मीडिया पर बच्चे की डिलीवरी से जुड़ी जानकारी शेयर की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में भव्य तरीके से शादी रचाई थी।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।