नहीं टिक पाई इन बॉलीवुड सितारों की लव मैरिज, शादी के कुछ साल बाद हुआ तलाक

बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारों ने लव मैरिज की है। इनमें से कुछ सालों बाद, आज भी साथ हैं। वहीं, कुछ के हिस्से में ज़िंदगीभर का साथ नहीं था। कुछ बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने ना सिर्फ अपनी लव स्टोरी बल्कि अपने तलाक से भी खूब सुर्ख़ियाँ बटोरी हैं।

Bollywood Halchal Feb 04, 2021

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियाँ हैं जिनकी मिसाल सच्चे प्यार के लिए दी जाती है। बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारों ने लव मैरिज की है। इनमें से कुछ सालों बाद, आज भी साथ हैं। वहीं, कुछ के हिस्से में ज़िंदगीभर का साथ नहीं था। कुछ बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने ना सिर्फ अपनी लव स्टोरी बल्कि अपने तलाक से भी खूब सुर्ख़ियाँ बटोरी हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहले लव मैरिज की लेकिन बाद में तलाक ले लिया -    


मलाइका अरोड़ा - अरबाज़ खान 

18 साल की खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी और 22 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा 2016 में अलग हो गए और उन्होंने मई 2017 में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया। यह तलाक दोनों की आपसी सहमति से था और उनके बेटों की कस्टडी की मलाइका के पास है। हालाँकि, अरबाज के पास अपने बेटों से कभी भी मिलने का अधिकार है। यहां तक ​​कि आधिकारिक रूप से अलग होने पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर खाना खाते और छुट्टियां मनाते देखे जाते हैं। 


फरहान अख्तर - अधुना अख्तर

अभिनेता फरहान अख्तर ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट अधुना अख्तर से शादी की थी। कुछ निजी अनबन के चलते दोनों ने घोषणा की थी की दोनों अलग हो रहे हैं। फरहान और अधुना ने शादी के 15 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने जनवरी 2017 में तलाक लिया था। दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।


ऋतिक रोशन - सुज़ैन खान

ऋतिक और सुज़ैन हमेशा से बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक रहे हैं। ऋतिक और सुसान ने शादी के 14 साल बाद 1 नवंबर 2014 को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक ले लिया था। दोनों के अलग होने की खबर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और सभी फैन्स को बड़ा झटका लगा था। हालांकि, तलाक के बाद भी ऋतिक एयर सुज़ैन अच्छे दोस्त हैं और अपने बेटों के साथ समय बिताते हैं। 


करिश्मा कपूर - संजय कपूर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आपसी अनबन के चलते करिश्मा, संजय से अलग रहने लगी थी। जिसके बाद लंबे समय तक इस बात पर चर्चा हो रही थी की क्या दोनों तलाक लेंगे या नहीं। आखिरकार, करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक के कागजात पर दस्तखत कर ही दिए। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया चटवाल ​​से शादी कर ली। वहीं, करिश्मा की  संदीप तोशनीवाल के साथ डेटिंग की अफवाह है।


सैफ अली खान - अमृता सिंह

सैफ और अमृता की प्रेम कहानी में कई अड़चनें आई थीं। धर्म से लेकर उम्र तक।। दोनों में काफी कुछ अलग था। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। सैफ के माता-पिता की मंजूरी के बिना दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के 13 साल और दो बच्चों के बाद, सैफ और अमृता ने तलाक ले लिया था। सैफ और अमृता के तलाक की खबरें काफी समय तक सुर्ख़ियों में बनी रही थीं। 


आमिर खान - रीना दत्ता

आमिर और रीना 1986 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। तलाक के पीछे क्या वजह थी यह तो पता है लेकिन ऐसा कहा जाता है कि आमिर और किरण राव के अफेयर की वजह से यह तलाक हुआ था। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण से शादी कर ली। आमिर और रीना तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त हैं। उनके दो बच्चे हैं- ईरा और जुनैद।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g