आज ही के दिन बॉलीवुड को मिला था अपना किंग खान

शाहरुख खान ने 28 साल पहले, आज के दिन बॉलीवुड में पहली बार कदम रखा था। आज ही के दिन शाहरुख की दीवाना फ़िल्म रिलीज हुई थी। शाहरुख के साथ-साथ इस फ़िल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी थे और यह फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, इस फिल्म के साथ बॉलीवुड को मिला था एक सुपरस्टार।

Bollywood Halchal Jun 25, 2020

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 28 साल पहले, आज के दिन बॉलीवुड में पहली बार कदम रखा था। आज ही के दिन शाहरुख की दीवाना फ़िल्म रिलीज हुई थी। शाहरुख के साथ-साथ इस फ़िल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी थे और यह फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, इस फिल्म के साथ बॉलीवुड को मिला था एक सुपरस्टार। शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक पूरे कर लिये हैं और अपने अभिनय और व्यक्तिव्य के दम पर उन्होंने विश्व भर में अपनी खास पहचान बनाई है।


शाहरुख ने 80 से ज्यादा फिल्में और 14 फिल्मफेयर अवार्ड हासिल किए हैं। यह कलाकार आज करोंड़ो दिलों की धड़कन हैं। पहली फिल्म के साथ शाहरुख ने जो तारीफ बटोरी थी, वह सिलसिला आज भी जारी है। उनके फैंस उनकी फिल्म मे बेसब्री इंतज़ार करते हैं।

 

शाहरुख खान बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं उन्हें से प्रेरित होकर कई लोगों ने फ़िल्म इंडस्ट्री में आने का सपना देखा है, शाहरुख ख़ान का जन्म 2 नवंबर 1965 को ताज मोहम्मद ख़ान और लतीफ़ फ़ातिमा के घर दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख सैंट कोलंबस स्कूल में पढ़ाई के दौरान खेलों में काफ़ी रूचि लेते थे। 


फुटबॉल में उन्हें गहरी रूचि थी। उसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए पास किया और जामिया मिलिया इस्लामिया में पत्रकारिता की पढ़ाई की, शाहरुख़ ख़ान की पहली कमाई 50 रुपये की थी, जो उन्होंने पंकज उधास के कंसर्ट के दौरान कमाए थे। इस कमाई के पैसे से वो ट्रेन से आगरा ताजमहल देखने गए थे। 


शाहरुख का पहला टीवी सीरियल कर्नल कपूर द्वारा

निर्देशित फ़ौजी जो कि साल 1989 में आया था। वागले की दुनिया, दूसरा केवल सरीखे सीरियल में काम करने के बाद शाहरुख़ को टीवी सीरियल सर्कस 1989-90 में रेणुका शहाने के साथ काम किया। शाहरुख का नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के साथ नजदीकी रिश्ता रहा।

 

उनके पिता 1974 तक एनएसडी में मेस चलाते थे और तब शाहरुख़ अपने पिता के साथ वहां जाया करते। मां के निधन बाद उनके दर्द के उबरने के लिए शाहरुख एक साल लगा था। इसी एक साल के दौरान ही वो मुंबई आ गए थे। उसके बाद शारुख कभी वापस नहीं लौटे। 


1991 में उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म में हेमा मालिनी के साथ 'दिल आसना है' साइन किया। जबकि मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म 25 जून 1992 को 'दीवाना' आई। दीवाना के लिए शाहरुख खान ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी अपने नाम किया था। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 28 साल गुजार लिये हैं। सन् 2005 में शाहरुख खान को पद्म श्री सम्मना मिला। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली। 


दिलीप कुमार के अलावा शाहरुख खान ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें 8 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। लेकिन शाहरुख को अब तक नेशनल अवार्ड सम्मान नहीं मिला है। शाहरुख़ ऐसे पहले बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्हें मलेशिया के (नाइटहुड के समान) प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

2014 में उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन ऑफ़ ऑनर दिया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली। साथ ही 2007 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख का वैक्स स्टेचू शुमार किया गया। इसके बाद शाहरुख का स्टेचू दिल्ली संग्रहालय में भी लगाया गया है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g