जानें बॉलीवुड सितारों के उनकी सौतेली माँ के साथ कैसे हैं रिश्ते

बॉलीवुड में किसी स्टार का अपने सौतेले माँ-बाप के साथ अच्छा रिश्ता है तो किसी के साथ अच्छा रिश्ता नहीं है, तो आइये आज जानते हैं बॉलीवुड की स्टेप मदर्स और बच्चों के रिश्तों के बारे में।

Bollywood Halchal Apr 13, 2020

बॉलीवुड की चमक-धमक की दुनिया में एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर, दूसरी शादी और लिव-इन-रिलेशनशिप आम बात है। बॉलीवुड के कई सितारों ने एक से ज्यादा शादियां की हैं। ये कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में ये एक आम बात है पर इसके साथ ही इनके सौतेले बच्चे और माता-पिता भी हैं। किसी का अपने सौतेले माँ-बाप के साथ अच्छा रिश्ता है तो किसी के साथ अच्छा रिश्ता नहीं है, तो आइये आज जानते हैं बॉलीवुड की स्टेप मदर्स और बच्चों के रिश्तों के बारे में।

1.अर्जुन कपूर और श्रीदेवी
अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड के जाने माने चेहरे हैं,अर्जुन कपूर ने एक शो में कहा था, की उनका रिश्ता कभी भी अपनी सौतली माँ के साथ सामान्य नही हो सकता। वो श्रीदेवी को अपनी माँ नही मानेंगे वो केवल उनके पिता की पत्नी हैं। इस आपसी मनमुटाव का असली कारण तो शायद किसी को नही पता लेकिन ये अंदाजा लगाया जाता है शायद अपनी माँ की जगह वे किसी को नहीं देना चाहते और वे बोनी कपूर की दूसरी शादी को भी पसंद नही करते, हालांकि अब जब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं तो अर्जुन अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं और उनके रिश्ते उनकी सौतेली बहनों के साथ अच्छे हैं।

2. सनी देओल,बॉबी देओल और हेमा मालिनी
देओल भाइयों का अपनी सौतेली माँ हेमा मालिनी और अपनी सौतेली बहनों से अच्छा रिश्ता नहीं है। वो उनसे अलग रहते हैं। लेकिन देओल भाई कभी भी उनके लिए गलत नहीं बोलते। वे अपनी माँ की जगह किसी को नही देंगे लेकिन वे अपनी दूसरी माँ हेमा मालिनी को पूरी इज्जत देते हैं, और कभी भी उनके लिए कोई बुरा शब्द नहीं बोलते। वे अपनी सौतली बहनों की शादी में भी पहुँचे थे।

3.सलमान खान और हेलेन
सलमान खान अपनी माँ हेलेन के साथ काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं। पहले तो हेलन और सलमान खान के बीच मनमुटाव रहते थे। लेकिन समय के साथ उन सबको समझ आया कि वो एक अच्छी महिला हैं। अब सलमान खान और उनकी सौतेली माँ के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। अक्सर सलमान अपनी माँ के साथ वक़्त बिताते दिखाई देते हैं।

4.फरहान अख्तर, जोया अख्तर,और शबाना आजमी
फरहान अख्तर और जोया अख्तर, दोनों को अपनी सौतेली माँ शबाना आज़मी से प्यार और साथ मिला है। उन्होंने हमेशा अपने दोनों बच्चों की प्रशंसा की है। ये एक दूसरे के बारे में कभी गलत टिप्पणी नहीं करते। बीते दिनों ये दोनों अपनी सौतेली माँ से मिलने अस्पताल भी गए थे। क्योंकि उनका एक कार एक्सीडेंट हुआ था। इनकी दोनों माँ के बीच मे बेशक दोस्ती न रही हो लेकिन इनके आपस के रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं।

5.शाहीद कपूर और सुप्रिया पाठक
शाहिद कपूर का अपनी सौतेली माँ सुप्रिया और बहन सना कपूर के साथ अच्छा और दोस्ताना रिश्ता है। शाहिद कपूर को हमेशा अपनी दोनों माँ का प्यार मिला है। उन्होने न सिर्फ एक दूसरे को खुले मन से अपनाया बल्कि एक दूसरे के साथ प्यार का रिश्ता भी रखा।

6.पूजा भट्ट और सोनी राजदान
पूजा भट्ट अपनी सौतेली माँ सोनी राजदान और बहनों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ बहुत ही प्यार और फ्रेंडली तरीके से रहती हैं। पहले तो वो अपने पिता से बहुत नफरत करती थीं, क्योंकि उन्होंने किसी और औरत के लिए उनकी माँ को छोड़ दिया लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। अब वे अपनी सौतेली माँ के साथ बिना किसी मनमुटाव के रहती हैं।

7.करीना कपूर खान,सारा अली खान और इब्राहिम खान
करीना कपूर खान, सैफ अली खान के पहले बच्चे सारा और इब्राहिम की माँ से पहले अच्छी दोस्त हैं। इनका रिश्ता काफी दोस्ताना है। पटौदी परिवार की दूसरी बहू करीना कपूर का सैफ अली खान की पहली पत्नी की साथ रिश्ता ज्यादा दोस्ताना नही है। लेकिन उनके बच्चो के साथ करीना का बहुत ही प्यार भरा रिश्ता है। अक्सर ये लोग एक साथ त्योहार मनाते हुए दिखाई देते हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g