इन फिल्मी सितारों की गंदी आदतों को जानकर चौंक जायेंगे आप, ये रहे उन सेलेब्स के नाम

फैंस के सामने जब फिल्मी सेलेब्स की गंदी आदतें सामने आती हैं, तो फैंस पर इसका क्या असर पड़ेगा शायद यह खुद फिल्मी सितारे भी नहीं समझते। आइए जानते हैं फिल्मी सितारों के स्टार्डम बीच उनकी कुछ गंदी आदतें जिन्हें दूर करने में सेलेब्स भी नाकाम हैं

Bollywood Halchal Apr 21, 2020

बॉलीवुड सितारों की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई है, यह सभी जानते हैं। फिल्मी एक्टर्स के लाखों फैंस उन्हें बेहद चाहते और प्यार करते हैं। कोई भी फैंस अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखते हैं। इन्हीं फैंस के सामने जब फिल्मी सेलेब्स की गंदी आदतें सामने आती हैं, तो फैंस पर इसका क्या असर पड़ेगा शायद यह खुद फिल्मी सितारे भी नहीं समझते। आइए जानते हैं फिल्मी सितारों के स्टार्डम बीच उनकी कुछ गंदी आदतें जिन्हें दूर करने में सेलेब्स भी नाकाम हैं।

सलमान ख़ान
बॉलीवुड के दबंग खान अपने गुस्से के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ख़तरनाक गुस्सा करने वाले अभिनेताओं में पहले नंबर पर आते हैं। सलमान की इस आदत से उनके फैमिली मेंबर्स इंडस्ट्री के सभी लोग और उनके फैंस भी वाकिफ हैं। कभी-कभी सलमान अपने फैंस पर भी जमकर नाराज हो गए हैं। सलमान की सबसे गंदी आदत में शुमार है शराब पी कर ड्राइव करने की। जिससे फिलहाल वो निजात पा चुके हैं।

करीना कपूर खान
कपूर फैमिली से भी करीना कपूर की गंदी आदत पूरी दुनिया में मशहूर है। करीना नाखूनों को चबाने की गंदी आदत से लाचार हैं। बचपन से ही करीना नाखूनों को चबाने की आदत पड़ गई थी।

शाहरुख ख़ान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को स्मोकिंग की गंदी आदत है। जिससे खुद शाहरुख मजबूर हो गए हैं। कभी-कभार तो मीडिया के सामने भी सिगरेट जलाने में शाहरुख ने कोताही नहीं बरती। लेकिन शाहरुख खान को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके फैंस उनकी हर एक्टिविटी को फाॅलो करते हैं। कहीं सिगरेट पीने की आदत को फैंस ने काॅपी किया तो गलत बात होगी।

जाॅन अब्राहम
जाॅन अपनी बाॅडी और  ऐक्शन-थ्रिलर से भरी फिल्मों की वजह से मशहूर तो हैं लेकिन जाॅन अब्राहम को पैर हिलाकर बात करने की बुरी आदत है। कभी किसी से बैठकर बात करते हुए वो खुद के पैरों को हिलाने से नहीं रोक पाते।

विद्या बालन
विद्या को अपने साथ फोन रखने में बड़ी समस्या है। दरअसल विद्या बालन के साथ कई बार ऐसा होता है कि वो अपना फोन साथ रखना भूल जाती हैं। जिसकी वजह से उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है और विद्या कई इवेंट्स में नहीं जा पाई हैं।

आयुष्यमान खुराना
बॉलीवुड में इस समय आयुष्मान खुराना की फिल्में ताबड़तोड़ हिट हो रही हैं और उनके फैंस की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन आयुष्मान की एक ऐसी आदत है, जिसे वह चाहकर भी नहीं छुड़ा पा रहे हैं। आयुष्यमान अपने साथ हमेशा एक डेंटल किट रखते हैं। आयुष्यमान ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह अपने दांतो का विशेष ख्याल रखते हैं। दिन में कई बार ब्रश करने के आदी हैं।

श्रद्धा कपूर
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा जैसे  ही फिल्म इंडस्ट्री में आई, तो कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन आज तक श्रद्धा का शर्मीलापन दूर नहीं हुआ। श्रद्धा जब किसी बात पर हंसती हैं तो अपने मुंह को छुपा लेती हैं। अपनी इस आदत को श्रद्धा अभी तक नहीं छुड़ा पाई हैं।

संजय दत्त
संजय दत्त अपनी शराब पीने की आदत से मजबूर हैं, साथ ही संजय दत्त को कई बार मीडिया के सामने ही गुटका खाते देखा जा चुका है। संजय की पत्नी मान्यता ने उनकी शराब की लत को तो छुड़ा दिया। लेकिन अब भी कभी-कभार संजूबाबा गुटका खाने से बाज नहीं आते।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g