भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का नया गाना इंटरनेट पर वायरल, कुछ महीने पहले MMS हुआ था लीक

उनका यह गाना यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है और इसे अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। MMS कांड के बाद त्रिशाकर मधु ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी पर अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Bollywood Halchal Dec 11, 2021

कुछ महीने पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री त्रिशाकर मधु का पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। वीडियो में अभिनेत्री एक शख्स के साथ आप्पतिजनक स्थिति में नजर आई थीं। उनकी इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी, अलग अलग प्लेटफार्म पर उनकी वीडियो शेयर भी की गई थी। अपने इस पर्सनल वीडियो की वजह से त्रिशाकर मधु उस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थी। वीडियो को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था। MMS कांड के बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया से गायब हो गयी थी।


अब एक बार फिर से त्रिशाकर मधु सुर्खियों में आई है और कारण हैं उनका नया गाना। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं। गाने का नाम है सुपरहिट कमरिया और इसे भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने गाया है। गाने में शिल्पी राज के साथ सुमीत सिंह चंद्रवंशी और आकाश मिश्रा ने भी अपनी आवाज दी है। गाने में अभिनेत्री त्रिशाकर मधु का बेहद ही बोल्ड अंदाज देख सकते है। उनकी कातिलाना अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही है।


आपको बता दें कि उनका यह गाना यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है और इसे अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। MMS कांड के बाद त्रिशाकर मधु ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी पर अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर रील्स बना कर डालती रहती हैं। छठ पूजा के मौके पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थी जिनकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल होना पड़ा था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में त्रिशाकर मधु ने कई वीडियो अल्बम और फिल्मों में काम किया है। अब तक उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और राकेश मिश्रा जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया हैं।

 




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g