इन फिल्मों में अपना सर्वश्रेठ अभिनय देकर रातोंरात स्टार बन गए अभिनेता कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने काफी कम समय में अपनी उम्दा एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई, उनके गुड लुक्स के लोग काफी दीवाने हैं।

Bollywood Halchal Nov 22, 2021

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपनी उम्दा एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई, उनके गुड लुक्स के लोग काफी दीवाने हैं। आईये जानते हैं कार्तिक आर्यन की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।



कार्तिक आर्यन ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी। फिल्म को सफलता मिली और साल 2015 में फिल्म के दूसरे पार्ट में 'प्यार का पंचनामा 2' में कार्तिक आर्यन ने बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का दिल जीता, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। दोनों फिल्मों में कार्तिक आर्यन के मोनोलॉग दर्शकों को खूब पसंद आए। जब जब कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की बात होती है तब तब उनके मोनोलॉग की चर्चा जरूर होती है।



साल 2018 में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी एक्टिंग के दम पर कार्तिक आर्यन ने दर्शकों को खूब हंसाया और साथ ही रोने पर भी मजबूर किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और कार्तिक आर्यन के करियर को नई उचाइयां मिल गई।



साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'लुका छिपी' में कार्तिक आर्यन अभिनेत्री कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आए। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।



साल 2019 के अंत में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज़ हुई। फिल्म 1978 में इसी नाम से आई फिल्म की रीमेक थी। तीनों की जोड़ी ने दर्शकों को बेहद एंटरटेन किया।



साल 2020 में आई फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आये थे। दोनों की जोड़ी ने उस समय काफी सुर्खिया बटोरी थी।



हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'धमाका' में अभिनेता कार्तिक आर्यन के अभिनय को लोग काफी पसंद कर रहे है। फिल्म 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गयी है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g