Anurag Kashyap को आलिया की सगाई पर सताई पैसों की टेंशन, कहा- 'बेटी की शादी के लिए बनानी पड़ेंगी रीमेक'

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। जिसके बाद उनके पिता यानी की अनुराग कश्यप का क्यूट रिएक्श सामने आया है। फैंस अनुराग के कमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Halchal May 22, 2023

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की लाडली बेटी आलिया कश्यप ने अपनी सगाई का ऐलान किया है। बता दें कि आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसके बाद उनके पिता अनुराग कश्यप का इस पर रिएक्शन आया है। आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन संग रिंग फ्लॉन्ट करने के साथ ही लिपकिस करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 


अनुराग ने दिया क्यूट रिएक्शन

बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए अनुराग कश्यप फ्रांस गए हुए हैं। अनुराग को बेटी की इंगेजमेंट की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए हुई है। अनुराग ने बेटी आलिया की इंगेजमेंट की खबर पर रिएक्ट करते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अनुराग ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। फिल्ममेकर अनुराग ने बेटी के सगाई के खबरों पर मजाक करते हुए कहा कि '@cinemakasam यह कहते हुए नाराज है, यहां तो फोन छोड़ दो!' लेकिन वह इस बात से वाकिफ नहीं है कि मैं सभी को शादी की दावत देने के लिए रीमेक फिल्मों की संख्या गिन रहा हूं। अनुराग ने कहा कि अपनी बेटी की शादी का खर्च उठाने के लिए उन्हें रीमेक फिल्में बनानी पड़ेंगी।


इंडोनेशिया में की सगाई

वहीं आगे फिल्म मेकर ने कहा कि बेटी आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ सगाई की तस्वीर जारी कर उनको सरप्राइज कर दिया है। इस दौरान वह Kennedy के लिए फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में हैं। बता दें कि आलिया कश्यॉप लंबे समय से शेन ग्रेगोइरे को डेट कर रही हैं। शेन ग्रेगोइरे एक बिजनेसमैन और सॉफ्वेयर कंपनी के मालिक हैं। अनुराग की बेटी आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाली में सगाई की है। वह अभी सिर्फ 22 साल की हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासी एक्टिव रहती हैं। बॉयफ्रेंड संग सगाई किए जाने के बाद आलिया के पिता अनुराग कश्यप का कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g