पति आनंद आहूजा और सोनम कपूर के बेबी बम्प फ़ोटो शूट में नाना अनिल कपूर ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप तस्वीरें शेयर करते हुए गुड न्यूज़ शेयर की है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही हैं और हर कोई इस स्टार कपल को बधाईयां दे रहा हैं। हालांकि सोनम की प्रेगनेंसी की अटकलें काफी दिनी से लगाई जा रही थी।

Bollywood Halchal Mar 23, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप तस्वीरें शेयर करते हुए गुड न्यूज़ शेयर की है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही हैं और हर कोई इस स्टार कपल को बधाईयां दे रहा हैं। हालांकि सोनम की प्रेगनेंसी की अटकलें काफी दिनी से लगाई जा रही थी। सोनम कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई 2018 में शादी की। आनंद आहूजा फैशन लेबल भाने और स्नीकर बुटीक वेज-नॉन वेज चलाते हैं। ये कपल फिलहाल लंदन में रहता है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने 1984 में शादी हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर हैं और छोटी बेटी रिया कपूर एक फिल्म निर्माता है और बहन सोनम के साथ एक परिधान ब्रांड रीसन चलाती है। दोनों के एक बेटा एक्टर हर्षवर्धन कपूर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) शादी के कई सालों के बाद खुशखबरी दी हैं। सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

सोनम की प्रेग्नेंसी पर अनिल कपूर का रिएक्शन

अनिल कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा की ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अब मैं सबसे एक्साइटिंग किरदार को निभाने की तैयारियां कर रहा हूं- ग्रैंडफादर!! अब कभी हमारी लाइफ पहले जैसी नहीं होगी और मैं इससे ज्यादा खुशकिस्मत नहीं हो सकता! सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस खबर से हमें अत्यंत खुशियां दीं हैं!’

मिल रही है मिली जुली प्रतिक्रिया

सोनम कपूर की इन तस्वीरों पर अनिल कपूर का रिएक्शन तो काफी तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इन तस्वीरों को शेयर करने के कारण उन्हें मिली जुली प्रतिक्रितयां मिल रही हैं। जहां कुछ लोग अनिल कपूर को एक कूल और केयरिंग पिता बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक पिता होने के नाते अनिल कपूर को बेटी की ऐसी तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए थीं ये मर्यादा से परे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि पूरी कपूर फैमिली घर से लेकर सोशल मीडिया पर जश्न में डूबी दिखाई दे रही है।

शादी के चार साल बाद बनेंगी मां 

सोनम कपूर शादी के चार साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं।  गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, साल 2018 में हुई थी। शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 2014 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।

सोनम कपूर की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार साल 2020 में आई अपने पिता की वेब सीरीज ‘एके वर्सेस एके’ में नजर आई थीं। अब वह फिल्म ‘ब्लाइंड’ में काम करते दिखाई देंगी। सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘दिल्ली 6’, ‘खूबसूरत’, ‘नीरजा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘रांझणा’ सहित कई फिल्मों में काम किया।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g