इस हीरो ने शादी से पहले किया 75 लड़कियों को डेट, फिर की चुपचाप शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 फरवरी, 1983 को दिल्ली में हुआ था। आज अंगद के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। तो चलिए जानते हैं।

Bollywood Halchal Feb 06, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 फरवरी, 1983 को दिल्ली में हुआ था। आज वह अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। अंगद ने कई फिल्मों में काम किया। अंगद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां साल 2018 में बटोरी जब उन्होंने एक्ट्रेस नेहा धूपिया से चुपचाप शादी की थी। दोनों ने अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था।

आपको बता दें कि इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई ​थीं। आज अंगद के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। तो चलिए जानते हैं।

नेहा से शादी करने से पहले अंगद तकरीबन 75 महिलाओं को डेट कर चुके थें। वे अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों को भी डेट कर चुके हैं। वह किसी भी लड़की के साथ बहुत लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में नहीं रहें। यह बात उन्होने नेहा के मशहूर रेडियो शो पर की थी, जिसे सुन  नेहा हैरान रह गई थीं।

आपको बता दें अंगद बेदी एक्टर बनने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में वह रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बन गए थे। अंगद ने भारतीय क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेला है। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर्स में शामील हैं।   

अंगद अपने दोनों हाथों से बराबर काम कर सकते हैं। वे लेफ्ट हैंड से भी उतना काम कर सकते हैं जितना आम तौर पर राइट हैंड से किया जाता है। आपको बता दें कि अंगद बेदी एक बेहतरीन शेफ भी हैं, और उन्हें फ्री टाइम में खाना बनाना बेहद पसंद हैं। 

अंगद पहले फिल्म 'काई पो चे' में काम करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई। इसी के साथ पहले वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी काम करने वाले थे।  




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g