Bollywood: रूमर्ड बॉयफ्रेंड Aditya Roy Kapur संग एक बार फिर दिखीं Ananya Panday, पैप्स को देख शर्म से लाल हुए कपल
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का अफेयर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह कपल कई इवेंट्स में भी साथ नजर आ चुका है। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का साथ में वीडियो या फोटो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हांलाकि दोनों ने अभी तक अपने अफेयर पर कुछ भी खुलकर नहीं बोला है। इसी बीच अनन्या और आदित्य का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या और आदित्य एक साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
साथ नजर आए अनन्या-आदित्य
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का लव अफेयर इन दिनों बी-टाउन में चर्चा का विषय बना है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे अपने बर्थडे पर आदित्य रॉय कपूर के साथ पार्टी करती नजर आई थीं। जिसके बाद अब इन दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में अनन्या और आदित्य एक साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं मीडिया को देखते ही कपल शर्म से लाल हो गया। वहीं अनन्या पांडे की स्माइल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
साथ घूमने जाते हैं अनन्या-आदित्य रॉय कपूर
हांलाकि यह पहली बार नहीं है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक साथ स्पॉट किए गए हों। इससे पहले भी कई बार यह कपल साथ में स्पॉट हो चुका है। वहीं कुछ महीने पहले आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे विदेश भी घूमने गए हुए थे। उस दौरान कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखे थे।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।