एक्ट्रेस नेहा धूपिया मना रही हैं आज अपना जन्मदिन, जानें उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

नेहा ने बचपन में एक मलयालम फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उसके बाद 2002 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी मिल चुका है। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद नेहा ने फिल्म कयामत से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।

Bollywood Halchal Aug 27, 2020

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कोच्चि की एक सिख आर्मी फैमिली में जन्मीं नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। नेहा के फैंस उन्हें उनके बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड में नेहा की पहचान एक ऐसी बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुल कर बात करती है। नेहा ने बचपन में एक मलयालम फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उसके बाद 2002 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी मिल चुका है। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद नेहा ने फिल्म कयामत से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। नेहा ने हमेशा पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया में खुल कर बात की है। चाहे अपने अफेयर की बात हो या प्रेगनेंसी की, नेहा ने मीडिया से कुछ नहीं छुपाया। आइए आज नेहा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से - 


जन्म और परिवार

नेहा का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में कमांडर की पोस्ट थे। नेहा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीजस एंड मैरी कॉलेज से की है। पढ़ाई के बाद नेहा एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आ गई थीं। 


जीत चुकी हैं फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब 

साल 2002 में नेहा ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। उस वक्त नेहा का नाम टॉप मॉडल की लिस्ट में गिना जाता था। 


फिल्म कयामत से की बॉलीवुड में एंट्री 

अपने फ़िल्मी करियर में नेहा कई बॉलीवुड, पंजाबी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नेहा ने 1994 में मलयालम फिल्म मिन्नारमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार एक्टिंग की थी। साल 2003 में कयामत फिल्म से नेहा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में अजय देवगन उनके ऑपोजिट रोल में थे। हालाँकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद 2004 में नेहा ने जूली नाम की फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में अपने बोल्ड किरदार के लिए नेहा को आलोचना का सामना करना पड़ा था। नेहा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिनमें शीशा, क्‍या कूल हैं हम, हे बेबी, दस कहानियां, रामा रामा क्‍या है ड्रामा, दे ताली, सिंह इज किंग और लस्‍ट स्‍टोरीज जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 2018 में फिल्‍म तुम्‍हारी सुलु के लिए नेहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। 

 

2018 में कर ली थी अंगद बेदी संग शादी 

नेहा अपने अफेयर्स और लव लाइफ के कारण कई बार सुर्ख़ियों में आ चुकी हैं। नेहा स्क्वाश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य के साथ करीब दस साल तक रिलेशनशिप में थीं लेकिन 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद 2014 में नेहा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा। हालाँकि, कुछ समय बाद ही नेहा ने युवराज के साथ रिलेशनशिप की खबरों को खारिज कर दिया था। नेहा ने 11 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। नेहा की शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, एक टीवी रियलिटी शो में अंगद बेदी ने खुलासा किया था कि नेहा शादी से पहले प्रेगनेंट थी जिसकी वजह से दोनों ने जल्दी शादी करने का फैसला लिया था। अपनी शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया था। नेहा और अंगद ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है।


फिलहाल नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव हैं और अपनी बेटी मेहर और पति अंगद  के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g