बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रियों संग अफेयर में थे खिलाड़ी अक्षय कुमार

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अभिनेता अक्षय कुमार को लोग भले ही आज एक आइडियल मैन के रूप में देखते है, पर 90 के दशक में उनकी रंगीन लव लाइफ किसी से छुपी नहीं है। कहा जाता है कि खिलाड़ी अक्षय कुमार प्यार के मामलों में भी खिलाड़ी हुआ करते थे।

Bollywood Halchal Nov 20, 2021

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अभिनेता अक्षय कुमार को लोग भले ही आज एक आइडियल मैन के रूप में देखते है, पर 90 के दशक में उनकी रंगीन लव लाइफ किसी से छुपी नहीं है। कहा जाता है कि खिलाड़ी अक्षय कुमार प्यार के मामलों में भी खिलाड़ी हुआ करते थे। अभिनेता ने रेखा, रवीना टंडन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। आईये देखते है बॉलीवुड की किन किन अभिनेत्रियों के साथ अक्षय कुमार के प्रेम संबंध थे।



पूजा बत्रा उस जमाने की मशहूर मॉडल और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में गिनी जाती थी। बेशक आज वह इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है पर अक्षय कुमार के साथ अफेयर के चर्चे को लेकर उन्होंने जरूर याद किया जाता है। कहा जाता है कि अक्षय और पूजा बत्रा फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे, पूजा बत्रा की मदद से ही अक्षय कुमार फिल्म उद्योग में अपना पैर जमाने में कामयाब रहे। सालों साथ रहने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।



अभिनेता अक्षय कुमार का नाम अभिनेत्री रेखा के साथ उस समय जुड़ा जब वह 1996 में फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे। माना जाता है रेखा, अक्षय कुमार के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थी जिसकी वजह से वो उन्हें दिल दे बैठी थी। दोनों का रिश्ता उस समय सबसे चौकाने वाले अफेयर्स में गिना जाता है।



रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी 90 के दशक की मशहूर जोड़ी थी। 1994 में फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और 1995 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसलिए, हम यह नहीं कह सकते कि यह पहली नजर का प्यार नहीं था। लगभग 3 साल साथ रहने के बाद सभी को उनकी शादी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। तीन साल साथ में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने खुलासा किया कि वह अक्षय के उनकी महिला सह-कलाकारों के साथ रिश्तों से तंग आ गई थी। जिसके बाद उन्होंने अक्षय के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था।



अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी लगभग एक साल तक रिश्ते में रहे पर उन्होंने मीडिया के सामने कभी यह बात जाहिर नहीं होने दी। कहा जाता है कि अक्षय कुमार उस समय शिल्पा शेट्टी के साथ साथ ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे जिसके कारण शिल्पा शेट्टी ने उन्हें छोड़ दिया था।



अक्षय कुमार और आयशा जुल्का की जोड़ी पहली बार फिल्म 'खिलाड़ी' में नजर आई थी, फिल्म हिट हुई और दोनों रातोंरात स्टार बन गए थे। फिल्म के हिट होने बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बॉलीवुड गलियारों में ऑफ-स्क्रीन भी दिखाई देने लगी थी। अफेयर की चर्चा शुरू हुई लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।



ट्विंकल खन्ना से शादी के कुछ साल बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें उस समय खूब सुर्खियां बटोर रही थीं, क्योंकि दोनों ने एक साथ चार फिल्में की थीं। हालाँकि दोनों ने मीडिया के सामने कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। इसके बाद खबर आई कि ट्विंकल खन्ना के कहने पर अक्षय कुमार अब कभी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे।



बैक टू बैक फिल्में करने के कारण अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थी। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता दोस्त से ज्यादा था।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g