इन सात बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने फैंस से की है शादी

हर फैन अपने फेवरेट सेलेब्रिटी के सपने देखता है। लेकिन कुछ ही ऐसे खुशकिस्मत होते हैं जिनका यह सपना पूरा होता है। लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज है जिन्होंने अपने फैन्स से शादी की है।

Bollywood Halchal May 21, 2021

हम में से हर किसी का कोई न कोई बॉलीवुड क्रश जरूर होगा। कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के लुक्स का दीवाना होता है तो कोई उनकी एक्टिंग का फैन होता है। हर फैन अपने फेवरेट सेलेब्रिटी के सपने देखता है। लेकिन कुछ ही ऐसे खुशकिस्मत होते हैं जिनका यह सपना पूरा होता है। लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज है जिन्होंने अपने फैन्स से शादी की है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज है जिन्होंने अपने फैंस से ही शादी की है -


दिलीप कुमार और सायरा बानो

दिलीप कुमार और सायरा बानो बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल हैं। सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार की बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। दिलीप कुमार उम्र में सायरा से 22 साल बड़े थे लेकिन सायरा से मिलने के बाद दिलीप को भी उनसे प्यार हो गया था। 1966 में दोनों ने शादी कर ली और आज भी यह कपल सभी प्यार करने वालों के लिए एक मिसाल हैं।


मुमताज और मयूर माधवानी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज की खूबसूरती के हजारों दीवाने थे। लेकिन मुमताज ने अपने एक फैन मयूर माधवानी से शादी की थी। कई लोगों ने यह भी कहा कि मयूर ने मुमताज की खूबसूरती की वजह से उनसे शादी की। लेकिन मयूर ने उस समय भी मुमताज का साथ दिया जब वह कैंसर से पीड़ित थीं।


जितेंद्र और शोभा कपूर 

अभिनेता जितेंद्र अपने समय में टॉप अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हुआ करते थे। जितेंद्र के हज़ारों फैन्स थे जिसमें शोभा कपूर भी शामिल थीं। शोभा कपूर ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस थीं और उनसे मिलते ही जितेंद्र को शोभा से प्यार हो गया था। 1974 में दोनों ने शादी कर ली थी।


राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के हजारों चाहने वाले थे। डिंपल कपाड़िया भी राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं। डिंपल से मिलने के बाद राजेश को भी उनसे प्यार हो गया और दोनों ने 1973 में शादी कर ली थी। जिस समय दोनों ने शादी की थी उस वक्त डिंपल महज 16 साल की थीं।


शिल्पा शेट्टी 

अपनी परफेक्ट फिगर और डांस से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के चाहने वालों की लिस्ट में आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक शामिल थे। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। राज शादी से पहले भी शिल्पा को बहुत पसंद करते थे।


ईशा देओल और भरत तख्तानी 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि भरत और ईशा स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। भरत बचपन से ही आशा को चाहते थे और उनसे शादी करना चाहते थे।


विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा 

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐश्वर्या राय से रिश्ता खत्म होने के बाद विवेक ने 2010 में कर्नाटक के मंत्री की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी लेकिन प्रियंका शादी से पहले विवेक की बहुत बड़ी फैन थीं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g