होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2: सच का साथ देने के लिए प्रतिज्ञा को मिली सजा, पोते को बचाने के लिए सास ने दी बहु की बलि

By Bollywood halchal | Apr 22, 2021

स्टार भारत के पॉपुलर शो मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2 में एक के बाद एक ट्विस्ट आते जा रहे हैं। हर एपिसोड के साथ शो की कहानी दिलचस्प होती जा रही है और दर्शक आगे की कहानी जानने के लिए बेचैन हैं। प्रतिज्ञा को पता चलता है कि जिस गाड़ी ने बलवंत त्यागी के बेटे को मारा, उसके अंदर प्रतिज्ञा का बेटा गर्व था। इसके बाद प्रतिज्ञा फैसला लेती है कि वह न्याय का रास्ता चुनेगी, जिसके बाद पूरा ठाकुर परिवार प्रतिज्ञा के खिलाफ हो जाता है। वहीं, हाल ही में दिखाया गया कि जब कृष्णा जेल में जाता है, जहाँ बलवंत त्यागी उसे मारता है। जिसकी वजह से कृष्णा की हालत गंभीर है और उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रोमो में दिखाया गया कि डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया है। पूरा ठाकुर परिवार इसके लिए प्रतिज्ञा को दोषी ठहराता है। हालाँकि, शो में बाद में दिखाया जाएगा कि कृष्णा मरा नहीं है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, कोमल चाहती है कि कृष्णा कुछ दिनों के लिए फार्म हाउस में रहे ताकि उसे साफ हवा मिल सके। 

वहीं, दूसरी तरफ प्रतिज्ञा से नाराज़ कृष्णा की माँ (सुमित्रा), उससे बदला लेने का प्लान बना रही है। हाल ही में एपिसोड में दिखाया गया कि सुमित्रा ने प्रतिज्ञा के जूस में जहर मिला दिया है। कोमल के पूछने पर सुमित्रा उसे कहती है कि प्रतिज्ञा हम सबकी ज़िंदगी में जहर बन गयी थी इसलिए मैंने उसे जहर दे दिया। जिसके बाद कोमल कहती है कि क्या सुमित्रा पागल हो गयी है? कोमल कहती है कि ऐसे सुमित्रा के साथ-साथ पूरे परिवार को जेल हो सकती है। सुमित्रा कहती है कि प्रतिज्ञा के मरने के बाद वह कृष्णा की दूसरी शादी करवा देगी। सुमित्रा कहती है कि अब वह अपने बेटे कि शादी किसी सीधी लड़की से करवाएगी, न कि प्रतिज्ञा जैसी लड़की से जो उसके बेटे को अपने इशारों पर नचाती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि जूस पीने के बाद प्रतिज्ञा की तबीयत बिगड़ने लगती है और उसे खून की उल्टी होने लगती है। क्या प्रतिज्ञा सच की लड़ाई को इस तरह हार जाएगी? आगे की कहानी में क्या होगा यह तो आपको शो देखकर ही पता चलेगा।      
 

इसे भी पढ़ें: इमली सीरियल अपडेट : इमली और आदित्य के रिश्ते की सच्चाई जानने के बाद क्या करेगी मीठी?


मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2 में अरहान बहल, पूजा गोर, अनुपम श्याम, चेतन हंसराज, सच्चल त्यागी, पार्वती सहगल और अलिका शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। यह सोमवार से शुक्रवार रात 8।30 बजे स्टार भारत पर प्रसारित होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.