अभिनेता पराग त्यागी ने बीते साल 2025 में अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला को खो दिया। इस तरह से साल 2025 पराग के लिए काफी दुखद रहा। शेफाली जरीवाला की मौत से अभी तक पराग उबर नहीं पाए हैं। साल 2014 में पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला ने शादी की थी। वहीं शादी के 11 साल बाद एक्ट्रेस शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब पराग ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दूसरी शादी के सवाल पर जवाब भी दिया।
क्या बोले पराग त्यागी
हाल ही में अभिनेता पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पराग त्यागी पहुंचे थे। इस दौरान पराग त्यागी ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और दूसरी शादी पर भी खुलकर बात की। पारस ने पराग से सवाल किया, 'अब जिंदगी कैसे बितानी है, आगे शादी करेंगे या नहीं।' इस पर पराग त्यागी ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत सारे लोग उनसे कमेंट करके यह बात पूछते हैं और डीएम करते हैं। लेकिन क्या उस लड़की के साथ गलत नहीं होगा, क्योंकि उनके दिल में सिर्फ शेफाली जरीवाला हैं। उन्होंने कहा कि परी अभी भी उनके साथ हैं। पहले वह आकार के साथ प्यार करते थे और अब निराकार से प्यार करने लगे हैं। पराग बोले कि कण-कण में हरी और मेरे कण-कण में परी। प्रेम का असली नाम महसूस करना होता है, क्योंकि छूकर तो भगवान को भी नहीं देखा।
बता दें कि 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को निधन हो गया था। जिसके बाद उनके पति टूट गए। पराग अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पराग को शेफाली के निधन से गहरा सदमा लगा है। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी और एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे। शेफाली ने पराग से पहले साल 2004 में म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह के साथ शादी की थी। साल 2009 में शेफाली और हरमीत का तलाक हो गया था।
'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के 27 जून, 2025 को निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी टूट गए. पराग त्यागी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पराग त्यागी को शेफाली जरीवाला के निधन से गहरा सदमा लगा है. दोनों ने साल 2014 में शादी की थी और एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे. बताते चलें कि शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी से पहले साल 2004 में म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह के साथ शादी की थी. शेफाली जरीवाला और हरमीत सिंह का साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।