होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Industry: आरजे महवश ने क्यों कहा 'मां-बाप के अलावा कोई अपना नहीं', चहल से जुड़ चुका है नाम

By Bollywood halchal | May 13, 2025

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी आरजे महवश की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी दौरान आरजे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला है। जिसमें आरजे कह रही हैं, 'वह वैसा ही प्यार देते हैं' अब आरजे महवश के इस पूरे पोस्ट में क्या है और उन्होंने ऐसा क्यों कहा है, हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

महवश ने शेयर किया पोस्ट
आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में आरजे ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। आरजे ने लिखा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने परिवार से दूर रहने वाले सभी लोगों को उनका सलाम। आरजे महवश ने आगे लिखा कि सालों से एक नए शहर में अकेले 102 के बुखार में जब आप अपनी फैमिली से दूर किसी शहर के कमरे में पड़े हों।

जानिए क्या बोलीं आरजे
आरजे महवश ने कहा कि जब आप अपने कंफर्ट जोन को छोड़कर नाम बनाने के लिए अकेले घर से निकलते और अकेले आगे बढ़ते हैं। तब समझ आता है कि आपने कैसे-कैसे दिन देखें, यहां तक पहुंचने के लिए। कौन जानता है कि यह सारा पैसे इसके लायक हैं भी या नहीं। कई बार उनका छोटे शहर वापस जाने का मन करता है। कम पैसे होने पर मां-बाप के अलावा कोई अपना नहीं होता है। फिर उनका बच्चा क्रिमिनल निकले, चोर निकले या फिर बुरा निकले वह अपने बच्चे को वैसा ही प्यार देते हैं।

चहल संग उड़ हैं डेटिंग रूमर्स
बता दें कि महवश और यूजी चहल लंबे टाइम से सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों को लेकर अफवाह उड़ती है कि इनके बीच काफी कुछ चल रहा है। लेकिन हर बार यह रूमर्स झूठे निकलते हैं। वहीं चहल के तलाक के बाद से इन रूमर्स को फिर से हवा मिली थी। क्योंकि युवी डिवोर्स के बाद आरजे के संग नजर आए थे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.