होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Gossip: ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की गुपचुप मुलाकात का वीडियो वायरल, मीडिया को देख छिपाया चेहरा

By Bollywood halchal | Jul 30, 2025

पॉपुलर टीवी शो 'उड़ारिया' फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय को 'बिग बॉस 17' के बाद काफी लाइमलाइट मिलीं। वहीं एक्ट्रेस न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरने लगीं। टीवी सीरियल उड़ारियां के दौरान ईशा की नजदीकियां अभिषेक कुमार के साथ बढ़ी थीं। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय के लिए डेट भी किया था, फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं फिर दोनों को एक साथ बिग बॉस 17 में देखा गया। जहां पर दोनों के बीच काफी पंगे हुए। इसके बाद कभी भी ईशा और अभिषेक को पर्सनली और पब्लिकली एक साथ नहीं देखा गया। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को सीक्रेटली मिलते देखा गया।

बता दें कि ईशा और अभिषेक कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या यह कपल फिर से साथ आ गया है। वहीं मीडिया को देखते ही एक्ट्रेस ने जो किया, उसके बाद एक बार फिर फैंस को दोनों के रिलेशनशिप पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो में ईशा और अभिषेक को गाड़ी से जाते देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही मीडिया की नजर उन पर पड़ती है, वैसे ही एक्ट्रेस के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। वह अपना चेहरा छिपाने लगती हैं। वहीं ईशा और अभिषेक बिना पैपराजी से बात किए वहां से चले गए।

ईशा मालवीय और अभिषक ने टीवी सीरियल 'उड़ारिया' में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई थी। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिर ईशा और अभिषेक को 'बिग बॉस 17' में देखा गया था। जहां पर अभिषेक और ईशा के बीच काफी विवाद देखने को मिले थे। बिग बॉस के समय ईशा मालवीय अभिनेता समर्थ जुरैल को डेट कर रही थीं। जिनकी बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री से शो में बड़ा ड्रामा हुआ था। हालांकि एक बार फिर एक्ट्रेस अभिषेक कुमार के करीब हो गई हैं, वहीं समर्थ से दूरी बना ली है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.