अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। कृतिका और गौरव की शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के स्टार्स शामिल हुए। इन सितारों ने कृतिका और गौरव की शादी में शामिल होकर चार चांद लगा दिए। वहीं सोशल मीडिया पर इन सितारों के लुक की भी चर्चा हो रही है। वहीं इसी बीच एक्ट्रेस कृतिका और गौरव कपूर की नेटवर्थ भी चर्चा में आ गई है।
टीवी से बनाई पहचान
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अपनी कड़ी मेहनत से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाई है। कृतिका की प्रोफेशनल लाइफ जितनी पब्लिक है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही प्राइवेट हैं। कृतिका और गौरव की डेटिंग की खबर किसी को नहीं थी। वहीं दोनों ने हाल ही में अपना रिश्ता पब्लिक किया था। वहीं फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने पर डेटिंग की खबरों का पता चला था और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
एक्ट्रेस कृतिका की नेटवर्थ
एक रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका 10-12 करोड़ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ने यह कमाई एक्टिंग करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और पेड प्रमोशन्स से की है। एक्ट्रेस हर साल 1.5 करोड़ रुपए कमाती हैं। कृतिका कामरा 'बंबई मेरी जान', तांडव' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। वह टीवी के अलावा ओटीटी स्टार भी हैं।
गौरव कपूर की नेटवर्थ
कृतिका कामरा के पति गौरव कपूर क्रिकेट होस्ट हैं। गौरव क्रिकेट से जुड़े सभी टूर्नामेंट्स को होस्ट करके अपनी पहचान बना चुके हैं। कमाई के मामले में गौरव अपनी पत्नी कृतिका से ज्यादा अमीर हैं। गौरव की नेटवर्थ 40-56 करोड़ के बीच है। एक्ट्रेस के पति गौरव कपूर ने यह दौलत क्रिकेट कॉमेंट्री करके हासिल की है। वहीं फैंस को गौरव और कृतिका की जोड़ी अच्छी लग रही है।