होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Industry: बिग बॉस की इस फेमस जोड़ी के रिश्ते में आई दरार, एक-दूसरे को किया अनफॉलो

By Bollywood halchal | Mar 17, 2025

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कई सालों से नजर आ रहे इस कपल ने टीवी पर अपनी केमिस्ट्री से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। वहीं रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था। हालांकि प्रियंका और अंकित ने अपने रिश्ते को रोमांटिक नाम नहीं दिया। दोनों हमेशा एक-दूसरे को 'बेस्ट फ्रेंड' बताया है। इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

इंस्टा पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया
हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका और अंकित इसी साल शादी करने वाले हैं। लेकिन अब स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। प्रियंका और अंकित दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। वहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ पुरानी तस्वीरों को डिलीट नहीं किया है।

पीआर स्टंट या ब्रेकअप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के बाद से चर्चाओं का बाजार तेज है। कुछ लोगों का मानना है यह उनकी नई ड्रामा सीरीज 'तेरे हो जाएं हम' के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है। जोकि जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी लीड रोल में नजर आएगी। वहीं कुछ फैंस को लगता है कि प्रियंका और अंकित का रिश्ता टूट चुका है।

प्रियंका-अंकित की लोकप्रियता
टीवी शो 'उड़ारियां' से प्रियंका और अंकित को पहचान मिली थी। इसमें तेजो और फतेह की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं उनके फैंस दोनों को 'प्रियंकित' कहकर बुलाते हैं। वहीं साल 2022 में प्रियंका और अंकित टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए थे। इस शो में प्रियंका सेकेंड रनर-अप रही थीं। शो में दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बता दें कि अभिनेता अंकित गुप्ता 'साड्डा हक', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'बालिका वधू', 'लाल इश्क' और 'जुनूनियत' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं इन दिनों वह 'माटी से बंधी डोर' में रणविजय राणा का किरदार निभा रहे हैं। जल्द ही एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी तेलुगु फिल्म 'हीरो हीरोइन' से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसमें दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.