होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Rise And Fall Season 2 के सेट पर Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच हुई तीखी बहस

By Bollywood halchal | Sep 29, 2026

अमेजन प्राइम के धमाकेदार शो 'Rise And Fall Season 2' शुरु हो गया है। इस शो के दूसरे एपिसोड में भारी बवाल खड़ा हो गया है। वहीं शो के मंच पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। दोनों के बीच हुई इस तीखी और आक्रामक बहस को देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। वहीं शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने एक सवाल कर स्वरा और शहजाद के बीच जलती आग में घी डालने का काम किया।

वीरेंद्र सहवाग के सवाल पर भड़क उठा मामला

एपिसोड की शुरूआत में शहजाद पूनावाला से शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने माहौल का जायता लेते हुए चुटकी लीं। सहवाग ने पूछा कि शहजाद शो में स्वरा भास्कर से दूरी क्यों बना रहे हैं और उनसे बात क्यों नहीं कर रहे। जिस पर शहजाद ने तंज कसते हुए कहा, 'मेरा स्वर दबाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।' इसलिए वह स्वरा को अनदेखा करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। शहजाद की इस बात पर पहले तो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हंसती नजर आईं, लेकिन मामला फौरन गंभीर हो गया।

स्वरा ने शहजाद के डूबते करियर पर साधा निशाना

शहजाद के तेवर देखर स्वरा शांत नहीं रहीं। उन्होंने फौरन पलटवार करते हुए शहजाद से कहा कि यह कोई चुनाव नहीं है। स्वरा ने शहजाद के राजनीतिक भविष्य पर हमला करते हुए कहा कि इनका डूबता राजनीतिक करियर इस शो में आने से उज्जवल नहीं होगा। स्वरा भास्कर के इस कड़े बयान के बाद सेट पर सन्नाटा छा गया।

शहजाद ने घसीटा स्वरा के पति फहाद का नाम

स्वरा भास्कर के इस व्यक्तिगत हमले पर जवाब देते हुए शहजाद पूनावाला ने स्वरा के पति और नेता फहाद अहमद को बीच में घसीटते हुए कहा, 'आपको मेरे करियर की चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने पति के करियर की चिंता करें।' वहीं पति का नाम आते ही स्वरा और शहजाद के बीच जुबानी जंग अधिक कड़वी हो गई।

क्या बोलीं स्वरा

बात को अधिक बिगड़ते देखकर स्वरा भास्कर ने इस बहस को लंबा खींचने से मना कर दिया। स्वरा भास्कर ने शहजाद को करारा जवाब दिया और कहा कि वह इस तरह की घटिया 'कीचड़ पट्टी' का हिस्सा नहीं बनेंगी और न ही इसको बढ़ावा देंगी। लेकिन इंटरनेट में दोनों के बीच हुई इस तीखी झड़प का वीडियो बुरी तरह से वायरल हो चुका है। वहीं इस विवाद ने राइज एंड फॉल की टीआरपी को आसमान पर पहुंचा दिया है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.