टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार शिवांगी जोशी अपनी बहन की शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 के खत्म होते ही एक्ट्रेस की बहन शीतल की शादी शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी बहन की सगाई की तस्वीरें शेयर करके सनसनी मचा दी थी। इसी बीच शिवांगी एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। असल में कुछ ही समय पहले शिवांगी जोशी की बहन ने सात फेरे लिए हैं। बहन की शादी की रस्में खत्म होते ही एक्ट्रेस एक्शन मोड में आ गई हैं। बहन की शादी की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरूकर दी हैं। वहीं कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने हल्दी ही रस्म की फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं।
शिवांगी जोशी ने मचाया धमाल
हल्दी के रस्म की इन तस्वीरों में शिवांगी येलो कलर के बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। अपने लुक को निखारने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में रंग-बिरंगा पटोला पहना है। वहीं रस्म के दौरान एक्ट्रेस अपनी बहन पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस दौरान शिवांगी ने कैमरे के सामने भी जमकर पोज दिए हैं। शिवांगी की खुशी देखकर लग रहा है कि जैसे यह उनकी खुद की हल्की की रस्म है। ऐसे में अब फैंस ने शिवांगी की टांग खींचनी शुरूकर दी है। फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस की बहन शीतल के बाद अब शिवांगी जोशी को शादी करनी है।
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस शिवांगी जोशी से पूछ रहे हैं कि उन्होंने किसी को अब तक पसंद किया है या फिर नहीं। यह तो हर कोई जानता है कि एक्ट्रेस का प्यार के मामले में हाथ थोड़ा तंग है। अभी अधिक समय नहीं हुआ है जब एक्ट्रेस का कुशाल टंडन के साथ ब्रेकअप हुआ है। बता दें कि सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 के रिलीज से ठीक पहले एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अपने रिश्ते को लेकर बड़ा दावा कर दिया था।