होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Shilpa Shinde-Hina Khan में छिड़ी 'महाजंग', Video वॉर के बाद अब Legal Action की तैयारी

By Bollywood halchal | Jun 06, 2026

हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। शिल्पा ने दावा किया था, उन्होंने सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर झूठे छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। यह बयान आने के बाद एक्ट्रेस हिना खान, शिल्पा के पीछे पड़ गई थीं। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिल्पा शिंदे को जमकर जलील किय़ा था। लेकिन इस दौरान हिना ने किसी का नाम नहीं लिया था। जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर कर हिना खान को धमकी दी थी। शिल्पा ने कहा था कि उनका नाम लेकर फेम बटोरने की कोशिश न की जाए। अब हिना ने एक बार फिर शिल्पा पर निशाना साधा है। वहीं हिना खान ने शिल्पा को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिल्पा का नाम लिए बिना लिखा कि ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर, मिनिस्टर्स ऑफ इंडिया, प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया, लॉ मिनिस्टर ऑफ इंडिया... आपको उन सभी लोगों को छोड़ देना चाहिए, जिन्होंने क्राइम करने के बाद अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन लोगों में कम से कम हिम्मत तो थी। वह फाइटर हैं और कम से कम न लोगों ने अपना सच कुबूल किया। जब वह लोग गुनाह कर रहे थे, तो किसी ने उनको सपोर्ट नहीं किया। हिना की इंस्टा स्टोरी से साफ पता चलता है कि वह बिना नाम लिए शिल्पा पर निधाना साध रही हैं। जिस तरह से हिना ने सारे मिनिस्टर्स का नाम लिया, इससे पता चलता है कि वह शिल्पा का पीछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाली हैं।

शिल्पा शिंदे ने क्या कहा

एक्ट्रेस हिना खान का कमेंट वायरल होते ही शिल्पा भड़क गईं, शिल्पा में बिना देरी के एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शिल्पा कहती दिख रही हैं कि लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी गेन करना कब बंद कर देंगे। चलती ट्रेन में न चढ़िए आप, वरना आपको चोट लग जाएगी। आपके पास पब्लिसिटी के लिए अपनी बीमारियां हैं, घर के लोगों की जो डेथ हुई हैं, वो भी हैं, तो आपको शिल्पा क्यों चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.