By Bollywood halchal | Nov 02, 2026
रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं रविवार वाला वीकेंड का वार काफी खास रहा और इस दौरान काफी हंगामा भी देखने को मिला। इसके साथ ही एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी बिग बॉस के घर से कट चुका है। दरअसल, इस सप्ताह 6 सदस्य नॉमिनेटेड थे। ऐसे में किसी एक कंटेस्टेंट को कम वोट मिलने के कारण उस कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ा। इस कंटेस्टेंट के एविक्ट होने पर यंग और स्काउट फूट-फूटकर रोए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में आसिफ खान का सफर खत्म हो चुका है। इससे पहले शो के मेकर्स द्वारा एविक्शन से पर्दा नहीं उठाया गया था। लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान आसिफ खान के एविक्शन की घोषणा करते नजर आए थे। वहीं आसिक के निकलने के बाद शो में क्या बदलाव होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
इस सप्ताह बिग बॉस 20 में 6 सदस्य नॉमिनेटेड थे। जिनमें स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, कनिका मान और गुल्लू शामिल हैं। इन सभी कंटेस्टेंट के मुकाबले आसिफ खान का गेम काफी वीक था। यही कारण है कि इस वीकेंड के वार में आसिफ खान एविक्ट हो गए हैं। जिसके बाद घर के बाकी सदस्यों के गेम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं सोशल मीडिया पर आसिफ के फैंस उनके एविक्शन से दुखी हैं।
वहीं शो के मेकर्स द्वारा नया प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शो में एल्विश यादव नजर आएंगे। वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के साथ एल्विश मजाक-मस्ती करते दिखेंगे। इसके साथ ही सलमान खान एल्विश के साथ मिलकर घर वालों की टांग खींचते नजर आएंगें। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सलमान ने स्काउट ओपी को भी सलाह दी और लाइफ में आगे बढ़ने की बात कही है।