होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Gossip: राहुल राज सिंह ने Kamya Panjabi को किया चैलेंज, प्रत्यूषा बनर्जी से जुड़ा है मामला

By Bollywood halchal | Jul 17, 2025

टीवी शो 'बालिका वधू' यानी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की जिंदगी तबाह हो गई। राहुल राज सिंह पेशे से एक्टर हैं और कई शो और फिल्मों का हिस्सा रहे है। शो 'माता की चौकी' से राहुल को इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। वहीं शो 'पावर कपल' में भी प्रत्युषा और राज साथ नजर आए थे। वहीं जब प्रत्यूषा इस दुनिया को छोड़कर गईं, तो उनकी मौत का जिम्मेदार राहुल राज सिंह को ठहराया गया था। वहीं प्रत्यूषा के परिवार और बहन जैसी दोस्त काम्या पंजाबी ने राहुल राज पर संगीन आरोप लगाए थे।

राहुल राज सिंह ने काम्या को किया चैलेंज

आज प्रत्युषा बनर्जी की मौत को 9 साल बाद भी राहुल राज सिंह कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। इस मामले पर अब राहुल ने एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को खुला चैलेंज किया है। राहुल ने पहले काम्या पंजाबी और प्रोड्यूसर नीरू शाह पर 1 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया था। राहुल ने यह केस एक शार्ट फिल्म 'हम कुछ कह ना सके' की वजह से किया गया था। जो प्रत्युषा की जिंदगी और संघर्षों पर आधारित थीं। अब काम्या पंजाबी और प्रोडूसर नीरू शाह पर राहुल राज सिंह ने सवाल उठाए हैं।

3 महीने से कोर्ट नहीं आईं काम्या पंजाबी

एक्टर का दावा है कि यह दोनों पिछले 3 महीनों से कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हो रही हैं। राहुल का कहना है कि वह 8 साल से लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं और एक हादसे के बाद पूरी दुनिया उनके खिलाफ हो गई, जबकि किसी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। राहुल राज का कहना है कि यह सब इसलिए शुरू हुआ, क्योंकि काम्या पंजाबी ने 2 मिनट के फेम के कारण प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या को मर्डर बना दिया। जिसकी वजह से एक्टर की जिंदगी खराब हो गई। राहुल ने बताया कि वह 8 साल से इस केस को लड़ रहे हैं और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

जानिए क्यों किया चैलेंज

बता दें कि राहुल ने बताया कि काम्या पंजाबी 3 महीने कोर्ट में नहीं पेश हो रही हैं। जबकि वह हर डेट पर कोर्ट में मौजूद होते हैं। क्योंकि उनको किसी बात का डर नहीं है। लेकिन काम्या कोई सबूत नहीं पेश कर रही हैं। ऐसे में अब राहुल ने नीरू और काम्या को चैलेंज किया है कि अगली डेट पर वह कोर्ट में उनके खिलाफ सबूत पेश करें। मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होनी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.