एकता कपूर का शो 'नागिन 7' रिलीज होने से पहले सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी नागिन बनने वाली हैं। एकता कपूर ने इस बात का ऐलान बहुत ही शानदार अंदाज में बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में किया था। एकता कपूर ने इस मौके पर प्रियंका चाहर चौधरी का लुक रिवील कर दिया था। जिसके बाद से फैंस बाकी स्टार कास्ट का इंतजार कर रहे थे। वहीं शो के प्रोमे में मेकर्स ने ईशा सिंह की झलक दिखा दी है। लेकिन बाकी कास्ट का नाम सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में नागिन 7 में शामिल होने वाले कलाकारों के नाम बताए गए हैं।
ईशा सिंह
नागिन 7 के लेटेस्ट प्रोमो में ईशा सिंह की झलक दिखी है। जिससे यह साफ हो गया है कि ईशा सिंह नागिन का हिस्सा है। दावा किया जा रहा है कि ईशा सिंह दूसरी नागिन का रोल निभाएंगी। वह शो की सेकेंड लीड होंगी।
कुशाग्रे दुआ
नागिन 7 में कुशाग्रे दुआ की एंट्री हो गई है। अभिनेता ने अब तक कई टीवी शो में काम किया है। अभिनेता ने 'गुम है किसी के प्यार में', 'मेहंदी है रचने वाली' और 'नजर' जैसे बड़े शोज शामिल हैं। हालांकि कुशाग्रे के करियर के लिए नागिन 7 टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।
आफरीन दबेस्तानी
इस लिस्ट में आफरीन दबेस्तानी का नाम शामिल है। वह इस शो में कमाल करने वाली हैं। आफरीन कुछ शो में दिखा हैं, लेकिन माना जाता रहा है कि यह शो से एक्ट्रेस का करियर चमक जाएगा।
निबेदिता पाल
एक्ट्रेस ने कई शोज में काम किया है, लेकिन नागिन 7 निबेदिता के अब तक के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। माना जा रहा है कि निबेदिता इस शो में अहम रोल निभाएंगी। हालांकि अब तक निबेदिता की ओर से इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।
नामिक पॉल
काफी समय से नामिक पॉल का नाम नागिन 7 के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एक्टर इस शो में मेन लीड रोल में नजर आएंगे। वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ रोमांस करते दिखाई दे सकते हैं।
पुनीत तेजवानी
पुनीत का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुनीत तेजवानी शो में एंट्री लेने वाले हैं। शो में उनका रोल अहम होगा। लेकिन फैंस का मानना है कि अभिनेता शो में विलेन का रोल निभा सकते हैं।
रिभु मेहरा
नागिन 7 के साथ रिभु मेहरा का नाम लगातार जुड़ा हुआ है। रिभु ने कुछ शोज में काम किया है, लेकिन नागिन 7 अभिनेता के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बन सकता है।