होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Gossip: खतरे से बाहर हैं टीवी के चहेते अर्जुन, Promotional Event से वापसी में हुई घटना

By Bollywood halchal | Aug 21, 2026

पॉपुलर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सिडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता एक प्रमोशनल इवेंट से वापस आ रहे थे और इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए हैं। तो आइए जानते हैं अभिनेता की हालत कैसी है और यह हादसा कब हुआ।

चुंबक का प्रमोशन करने गए थे अर्जुन

दरअसल, अर्जुन बिजलानी अपकमिंग वेब सीरीज 'चुंबल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह सीरीज 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। बताया गया है कि अभिनेता वेब सीरीज को प्रमोट करने के लिए 20 अगस्त को 'इंडियन गेम शो' के शेट पर गए थे।

जानें कैसी है हालत

बताया जा रहा है कि जब अर्जुन बिजलानी इस शो से वापस आ रहे थे, तो उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। हालांकि अच्छी बात यह है कि अर्जुन और गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है और अर्जुन भी ठीक हैं।

एक्टर ने नहीं दी जानकारी

हालांकि अर्जुन या उनकी ओर से इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक रूप से नहीं कहा गया है। न ही उनकी ओर से इस हादसे को लेकर जानकारी दी गई है। वहीं फैंस को भी पूरी जानकारी का इंतजार है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या अर्जुन की ओर से इस हादसे को लेकर कुछ रिवील किया जाता है या नहीं।

सीरीज का प्रीमियर

वहीं अपकमिंग सीरीज चुंबक एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है। जोकि चुंबक कॉलोनी में पड़ोसी के रूप में रहने वाले पांच अनोखे परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शो 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। वहीं फैंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि लोगों का इस शो को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

सीरीज की कास्ट

इस सीरीज की कास्ट की बात की जाए, तो इसमें नीना गुप्ता, हेली शाह, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, संदीप धर, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, अमायरा दस्तूर, अनंत वी. जोशी, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया बनाया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.