होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Parag Tyagi Shocking Claim: शेफाली की मौत के बाद घर में हुई पैरानॉर्मल एक्टिविटी, पराग त्यागी का चौंकाने वाला खुलासा

By Bollywood halchal | Oct 17, 2025

बिग बॉस 13 में नजर आने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। शेफाली जरीवाला के जाने के बाद से उनके पति पराग त्यागी सदमे में हैं। वह अपनी पत्नी को काफी ज्यादा याद करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली की याद में पोस्ट करते हैं। लेकिन इस बार पराग त्यागी को अपने घर में शेफाली जरीवाला के होने का एहसास हुआ है और उन्होंने खुद भी इस बात का खुलासा किया है।

महसूस हुई शेफाली की आत्मा

अभिनेता पराग त्यागी ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि उनको शेफाली की मौत के ठीक एक महीने बाद घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हुई। उन्होंने कहा कि वह इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। लेकिन जब भी वह इस घटना को याद करते हैं, तो उनके हाथ-पैर सन्न हो जाते हैं। पराग त्यागी ने बताया कि शेफाली की मौत के एक महीने बाद वह कमरे में अकेले बैठकर पत्नी को याद कर रहे थे, उस समय वह शेफाली की तस्वीर को देख रहे थे। उन्होंने कहा था कि बाबू आप मुझे छोड़कर क्यों चली गईं। तभी उनको कमरे में अचानक से कपूर की खुशबू आने लगी।

पराग ने आगे बताया कि शेफाली को कपूर की खुशबू काफी ज्यादा पसंद थी। शाम को जब भी शेफाली दीया जलाती तो डिफ्यूजर में कपूर जरूर डालती थीं। यह महक उनके आसपास से कहीं से आ रही थी। पराग ने बताया कि महक इतनी तेज थी जैसे उनके आसपास दीया जल रहा हो। उन्होंने कमरे में चेक किया बाकी किसी जगह से वैसी महक नहीं आ रही थी। यह सब महसूस करके पराग खुश हो गए और स्माइल करने लगे और पूछा कि क्या बाबू आप वहां पर हो। तभी उनको सिर से लेकर पैर तक एक ऐसी एनर्जी महसूस हुई। उनके बाल हवा में उड़ने लगे और अभिनेता ने कहा कि वह फीलिंग को बयां नहीं कर सकते हैं। अभिनेता का मानना है कि उनकी पत्नी शेफाली आज भी उनके साथ हैं और वह कई बार कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो सिर्फ शेफाली बोलती थीं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.