होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bigg Boss 20 के नए प्रोमो के बाद भड़के ट्रोल्स, Love Gill और Scout OP पर साधा निशाना

By Bollywood halchal | Oct 27, 2026

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में लव गिल और स्काउट ओपी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को भाई-बहन कहने के बाद भी कुछ ऐसी चीजें कर डाली, जिसके बाद ट्रोलिंग होने लगी। इस बार वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था, तब उन्होंने लव और स्काउट दोनों को उनकी गलती का एहसास कराया। जिसके बाद शो पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आईं और उन्होंने खूब खरी-खरी सुनाई। अब शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें लव को स्काउट से बात करते देखा जा सकता है।

लव पर डांट का भी नहीं पड़ा फर्क

इस बार 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा था। लव गिल और स्काउट पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी और काशवी दोनों भड़के। जिसके बाद लव गिल काफी ज्यादा आहत दिखी थीं। लव ने स्काउट पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'तुम्हारे कारण मेरी छवि को नुकसान हुआ है और मेरा करियर बर्बाद कर दिया।' वहीं अब शो का एक प्रोमो आया है। इसमें लव गिल को स्काउट से बात करते देखा जा सकता है और वह कहती हैं कि उनको घुटन हो रही है।

लव ने क्या कहा

हाल में सामने आए प्रोमो में स्काउट से लव गिल पूछती हैं, 'सबकुछ फेक था?' इस पर स्काउट कहते हैं, 'नहीं था। 99.9 पर्सेंट यह गैर-इरादतन था।' जिस पर लव कहती हैं, 'मुझे फर्क तो पड़ रहा है। नहीं पड़ना चाहिए मुझे फर्क। नहीं बुरा लगना चाहिए मुझे।' तब स्काउट ने कहा, '1000% बुरा लगेगा।' फिर लव कहती हैं, 'उस चीज के लिए उम्मीद करना बुरा था।' तब स्काउट कहते हैं, 'आप समझिए आप और मैं एक-दूसरे के लिए मायने ही नहीं रखते अब से इस घर के अंदर।' फिर लव गिल कहती हैं, 'जो मैं बात कर रही हूं मुझे इसका जवाब चाहिए।' तब स्काउट कहते हैं, 'सही समय पर वह इसका जवाब देंगे, मुझे नहीं लगता है कि यह सही समय है।' फिर भी लव कहती हैं, 'मुझे अभी जवाब चाहिए, क्योंकि मुझे घुटन महसूस हो रही है।'

ट्रोल्स के निशाने पर आईं लव

नेटिजंस के इस प्रोमो पर रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकतर यूजर्स लव गिल को गलत ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लव गिल के पास आत्मसम्मान नाम की चीज नहीं है।' वहीं अन्य ने लिखा, 'ये लव गिल ही जबरदस्ती स्काउट से चिपक रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लव गिल क्या गजब का मैनुपुलेट करती है।' तो वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि लव गिल सारा दोष स्काउट के सिर पर मढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.