होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: Karnal Show में Mouni Roy का फूटा गुस्सा, बदसलूकी पर दिखाई Middle Finger, बीच में छोड़ी Performance

By Bollywood halchal | Jan 26, 2026

एक्ट्रेस मौनी राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से मौनी रॉय का स्टेज से उतरते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना करनाल में एक सार्वजनिक कार्यकर्म में घटी। इस वीडियो ने बड़े इवेंट्स में स्टार्स की सुरक्षा और उत्पीड़न के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी है। इस वायरल वीडियो में मौनी राय को परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज छोड़ते हुए दर्शकों की तरफ इशारा करते देखा जा सकता है।

यह वीडियो फुटेज तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। मौनी रॉय के इस रिएक्शन के पीछे के कारणों को लेकर अटकलें होने लगीं। कुछ ही समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। 

मौनी ने स्टेज से दिखाई मिडिल फिंगर

वीडियो में मौनी रॉय सिल्वर रंग की ड्रेस में कई डांसर्स के साथ स्टेज पर डांस करनी नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस गुस्से में दिखीं और फिर अचानक उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाई और मंच से चली गईं। जबकि बाकी डांसर्स डांस करती रहीं। लेकिन यह क्लियर नहीं है कि यह वही वीडियो है, जिसको लेकर एक दिन पहले मौनी ने पोस्ट किया था कि करनाल में उनके साथ उत्पीड़न हुआ।

लोगों ने दिया एक्ट्रेस का साथ

कई यूजर्स ने एक्ट्रेस मौनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्टेज छोड़कर अपनी गरिमा को प्राथमिकता दी। एक यूजर ने कहा- बिल्कुल सही, घटिया व्यवहार के लिए यह उचित है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- बहुत बढ़िया। क्योंकि आपने किसी को पैसे दिए हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपको परेशान कर सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा- सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे, तो वहीं अन्य ने लिखा- उनको किसी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। अन्य यूजर ने कहा- ऐसी स्थिति का सामना करना असहज था, लेकिन क्वीन ने इसको बहुत अच्छे से संभाला।

एक्ट्रेस ने बताया सच

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर कार्यक्रम में हुई घटना के बारे में जानकारी दी। एक्ट्रेस ने लिखा कि कल करनाल में एक कार्यक्रम था, लेकिन वह मेहमानों के व्यवहार से बेहद आहत हैं। खासकर दो अंकल के व्यवहार से। जिनकी उम्र दादा-दादी की उम्र से अधिक है। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और वह मंच पर पहुंची, तो अंकल और परिवार के मर्दों ने तस्वीरें खींचने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया।

जब एक्ट्रेस ने कहा कि सर हाथ हटा लें, तो उनको यह पसंद नहीं आया। मंच पर और भी बुरा हाल हो गया। क्योंकि दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर अश्लील कमेंट करने लगे और अश्लील इशारे करने लगे और गालियां देने लगें। जब एक्ट्रेस को इस बात का एहसास हुआ, तो पहले उन्होंने विनम्रता से उनको ऐसा न करने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने मौनी रॉय पर गुलाब फेंकना शुरूकर दिया।

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने यह भी बताया कि कुछ अंकल नीचे, घटिया एंगल से उनका वीडियो बना रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा कि स्टार्स इवेंट्स में किसी के उत्सव का हिस्सा बनने जाते हैं और हम उनके मेहमान होते हैं, फिर भी हमारे साथ ऐसा बर्ताव होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.