होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Navratri इवेंट में Akanksha Choudhary से बदसलूकी, Lock Upp 2 फेम एक्ट्रेस को नहीं मिली फीस

By Bollywood halchal | Oct 19, 2026

हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी पुणे में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस को बदसलूकी का सामना करना पड़ा। आकांक्षा ने अपना खराब एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अपनी आपबीती बताई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर आकांक्षा ने रोते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री इवेंट ऑर्गनाइजर पर बदसलूकी के आरोप लगा रही हैं। आकांक्षा ने कहा कि उनको किडनैप कर लिया गया और उनकी फीस भी अभी तक नहीं दी गई है। आकांक्षा चौधरी से जुड़ा यह किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकांक्षा ने सुनाई आपबीती

दरअसल, 17 अक्टूबर को आकांक्षा चौधरी पुणे के पेडकर ग्राउंड्स में आयोजित नवरात्रि के एक इवेंट में शामिल हुई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि वह इवेंट में परफॉर्म करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं। लेकिन इससे पहले उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आकांक्षा ने वीडियो में बताया कि वह बहुत ज्यादा रोई हैं। आकांक्षा ने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट उनको वैन्यू पर नहीं ले जाता चाहती थी। वहां पर मेरी ऑडियंस उनका इंतजार कर रही थी। तब उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट को धमकी दी और कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस में करेंगी।

आकांक्षा ने आगे बताया कि उनको और एक लड़की को जबरदस्ती कार में बिठाकर एक बड़े ग्राउंड में छोड़ दिया गया। वहां पर ऑडिंयस थी और उनके और आकांक्षा के बीच पतली सी बैरिकेटिंग थी। इसके बाद उन लोगों ने मेरे सामने गाड़ी खड़ी कर दी और वह चिल्ला रही थीं कि वह अंदर नहीं जा पा रही हैं। आकांक्षा की टीम भी उनके साथ नहीं थी। लेकिन इवेंट मैनेजमेंट उनकी परेशानी को नहीं समझ रहे थे और ऊपर से वह हंस रहे थे।

शेयर किया बदसलूकी का किस्सा

अभिनेत्री ने रोते हुए आगे कहा कि आज तो उनको किडनैप ही कर लिया गया था। जब एक्ट्रेस ने उनकी हरकतों पर उनको थप्पड़ मारा, तब जाकर वह रुके। आकांक्षा के मुताबिक उन्होंने मेरी गाड़ी भीड़ के आगे जानकर खड़ी करी, जिससे कि वह गाड़ी से बाहर न जा सकें। वहीं भीड़ को देखते हुए उन्होंने गाड़ी का दरवाजा नहीं खोला। जब वह कार वापस ले गए तो मराठी में बात करने लगे, जो आकांक्षा को समझ नहीं आया। आकांक्षा ने दावा किया कि इसके बाद उनको ऐसे रास्ते पर ले जाया गया जो आगे से बंद था और अभिनेत्री ने घटना की रिकॉर्डिंग करना शुरू की। इससे वह लोग डर गए और कार को वापस लाए। इस घटना के खुलासे के बाद फैंस आकांक्षा को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इवेंट आयोजकों का बयान नहीं आया है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.