By Bollywood halchal | Sep 15, 2026
इन दिनों सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। वहीं कंटेस्टेंट के बीच होने वाले घमासान को देखकर फैंस भी एंटरटेन हो रहे हैं। हालांकि इस सीजन से किसी को ज्यादा उम्मीद नहीं थी। लेकिन पहले सप्ताह में ही इस सीजन ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच झगड़ा देखने को मिला। माही और आम्रपाली के बीच तीखी बहस देखकर घरवाले भी हैरान रह गए। वहीं बहस के बीच में माही विज रोने लगती हैं।
दरअसल, शो के मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें माही और आम्रपाली किचन में काम करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। आम्रपाली माही विज को तंज कसते हुए कहती हैं कि बना मतलब के लोग किचन में आ जाते हैं और ज्ञान बांटने लगते हैं। जिस पर माही विज भड़क जाती हैं और वह आम्रपाली पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि तुम मेरे लिए मैटर नहीं करती हो। माही अपना काम छोड़कर चिल्लाते हुए किचन से बाहर चली जाती हैं।
माही और आम्रपाली की बहस यहीं पर नहीं रुकती है। आम्रपाली माही पर तंज कसते हुए कहती हैं कि जब तुम खाना बनाती हो, तो वह लोगों को खाना पूरा भी नहीं पड़ता है। यह सुनकर माही रोने लगती हैं और कहती हैं कि उनको खाना बनाना नहीं आता है, क्योंकि मेरे घर में कुक हैं। वह अकेले खाना बनाती होंगी, जिस पर भोजपुरी एक्ट्रेस गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कि तुम ही चार लोग लेकर घूमों। मुझसे बहस न करो, क्योंकि हम तुम्हारे नौकर नहीं है। आम्रपाली ने कहा कि जब वह कुक करें, तो माही किचन में नहीं दिखनी चाहिए, क्योंकि वह नहीं चाहती हैं कि उनके खाने में निगेटिविटी आए।
आम्रपाली और माही के बीच पहले भी बहसबाजी देखने को मिल चुकी है। प्रोमो में दिखाई गई लड़ाई काफी बड़ी है। वहीं अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स में से कुछ माही विज के साथ खड़े हैं, तो कुछ आम्रपाली दुबे के साथ खड़े हैं। वहीं इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए 3 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए है। इन कंटेस्टेंट्स में आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट ओपी शामिल हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन कम होगी।