होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Industry: फैंस का इंतजार खत्म! Jennifer Winget की Netflix पर धमाकेदार Entry, इस बड़े Project का हैं हिस्सा

By Bollywood halchal | Jun 02, 2026

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल जेनिफर विंगेट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी स्टाइल और खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। 41 साल की उम्र में भी जेनिफर विंगेट अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस के हर लुक पर फैंस की नजरें ठहर जाती हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। वहीं इस उम्र में भी जेनिफर बेहद हसीन और खूबसूरत दिखती हैं। जेनिफल टीवी की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शामिल हैं। वहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर जेनिफर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती हैं और फैंस भी उनकी कातिल अदाओं पर दिल हार बैठते हैं।

जेनिफर विंगेट जहां भी जाती हैं, वहां पर अपने स्टाइलिश लुक और खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। जेनिफर हर एक आउटफिट को बड़े सलीके से कैरी करती हैं। एक्ट्रेस को 'शाका लाका बूम बूम' से सफलता मिली थी। इसके बाद जेनिफर विंगेट ने 'कसौटी जिंदगी की', 'क्या होगा निम्मो का', 'कुसुम', 'कोई दिल में है', 'संगम', 'बेहद', 'बेपनाह', 'दिल मिल गए' और 'कहीं तो होगा' जैसे टीवी शो में नजर आईं।

बता दें कि अब जेनिफर जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं इस अनटाइटल्ड सीरीज में जेनिफर विंगेट के अलावा परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान और ताहिर राज भसीन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिलहाल इस सीरीज की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.