होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Gossip: माही से तलाक की खबरों के बीच Jay Bhanushali को मिला नया प्यार, जानें Maisha Iyer से रिश्ते का सच

By Bollywood halchal | Feb 16, 2026

टीवी अभिनेता जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो चुका है। बीते दिनों में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि दोनों अपनी बेटी के लिए अच्छे टर्म्स पर हैं। लेकिन एक्ट्रेस माही विज, जय भानुशाली का घर छोड़ चुकी हैं। वह अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। इस बीच जय का मायशा के साथ जुड़ रहा है। वहीं बीती रात जय और मायशा को एक साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद जय और माही दोनों के रिश्ते की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में हम आपको जय और मायशा के रिश्ते का सच बताने जा रहे हैं।

सामने आया वीडियो

बीती रात जय भानुशाली और मायशा अय्यर को एक इवेंट में देखा गया। दोनों का एक वीडियो सामने आया है। जिसको विरल भयानी से शेयर भी किया है। इस वीडियो में पहले जय कार में आकर बैठते हैं और वह ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं। इसके बाद फिर मायशा आकर ड्राइविंग के बगल वाली सीट पर बैठती हैं। इसके बाद दोनों चले जाते हैं। इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया। फैंस का मानना है कि जय एक्ट्रेस मायशा को डेट कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जय और मायशा का रिश्ता गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का नहीं है।

जय और मायशा का रिश्ता

बता दें कि जय और मायशा एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। बेशक दोनों साथ में ज्यादा नहीं नजर आते हैं, लेकिन मायशा ने जय को अपना राखी भाई माना है। मायशा अय्यर अभिनेता को राखी भी बांधती हैं। दोनों के रिश्ते के बारे में माही विज काफी अच्छे से जानती हैं। इस कारण माही और मायशा के बीच भी रिश्ते अच्छे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी माही विज मायशा को फॉलो करती हैं। जिससे यह साफ है कि माही, जय और मायशा के बीच कोई परेशानी नहीं है। इन अफवाहों के बीच मायशा और जय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस जय को भैया बोल रही हैं। हालांकि जय और मायशा की ओर से इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.