होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Gossip: 'तीखी मिर्ची' हैं Hina Khan, सूपर्नखा रोल के लिए परफेक्ट; Rozalin Khan ने छेड़ी नई बहस

By Bollywood halchal | Jul 30, 2026

अभिनेता रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म के बारे में हर कोई बात कर रहा है। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड के सितारे इसके बारे में बात न करें, ऐसा नहीं हो सकता है। मॉडल और अदाकारा रोजलिन खान ने रामायण की कास्ट पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि अगर उनको मौका मिलता तो वह किस सितारे को रामायण में कौन सा रोल देती। इस सवाल के आड़ में उन्होंने एक बयान दे दिया है। रोजलिन ने बताया कि रामायण की कास्ट के लिए उनकी क्या पसंद है और इस लिस्ट में एक्ट्रेस हिना खान का नाम भी शामिल है।

हिना को बताया सूर्पनखा

इस सवाल के जवाब में रोजलिन ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में ऐसा कोई सितारा नहीं है, जो श्रीराम और सीता का रोल निभा सके। लेकिन बॉलीवुड में उनके पास नाम हैं। रोजलिन ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन और रेखा को राम और सीता के रोल में देखना चाहती हैं। क्योंकि अमिताभ और रेखा एक साथ कमाल के लगते हैं। वहीं राम और सीता के रूप में भी अमिताभ और रेखा अच्छे लगेंगे।

वहीं सूपर्नखा के रोल के लिए रोजलिन को हिना खान याद आ गईं। उन्होंने कहा कि सूर्पनखा के रोल के लिए हिना खान परफेक्ट हैं। हालांकि दोनों की उम्र में थोड़ा अंतर है, लेकिन सूर्पनखा के रोल में हिना कमाल लगेंगी। हिना तीखी मिर्च की तरह हैं। यह सूर्पनखा का रोल उनको ही मिलना चाहिए।

जानें किसे बनाया रावण

रोजलिन ने बताया कि रावण का के रोल के लिए प्रकाश राज का नाम सही रहेगा। क्योंकि वह आजकल गलत चीजों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन वह अभिनेता कमाल के हैं। रोजलिन के इस बयान ने बवाल मचा दिया है। हालांकि रोजलिन को यह पता है कि कहां क्या बोलना है। जब भी मौका मिलता है तो रोजलिन खान एक्ट्रेस हिना खान को सबक सिखाने का मौका जाने नहीं देती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.