पिछले दिनों एक्ट्रेस गौहर खान ने खुलासा किया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इससे पहले साल 2023 में एक्ट्रेस ने बेटे जेहान को जन्म दिया था। वहीं अब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है। हाल ही में एक्ट्रेस गौहर खान ने अपना व्लॉग शुरू किया है। वहीं इस व्लॉग में एक्ट्रेस अपनी मदरहुड की जर्नी के बारे में बात करती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने इस दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के साथ ही उस मुश्किल समय के बारे में भी बात की, जब वह बुरी तरह से टूट गई थीं। दरअसल, गौहर खान ने अपने व्लॉग में मिसकैरेज का खुलासा किया और वह रोने लगीं।
प्रेग्नेंसी जर्नी
एक्ट्रेस गौहर खान ने बताया कि जेहान को जन्म देने से पहले भी एक बार एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुई थीं। तब वह और उनके पति जैद दरबार काफी खुश थे। लेकिन प्रेग्नेंसी के 9वें सप्ताह में उनका मिसकैरेज हो गया। यह एक्ट्रेस की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। एक्ट्रेस इस मुश्किल फेज के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं।
9वें हफ्ते में खो दिया बच्चा
अपने व्लॉग में एक्ट्रेस कहती हैं कि एक बड़ी बात जो आज तक उन्होंने किसी को नहीं बताई। लेकिन आज वह बहुत हिम्मत करके यह बात बता रही हैं। गौहर खान ने कहा कि जेहान को जन्म देने से पहले उनका एक मिसकैरेज हो गया था। उस फीलिंग के बारे में और उस दर्द को शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें सप्ताह में अपना बच्चा खो दिया था। 2 महीने से अधिक का वक्त हो गया था और यह दौर उनके लिए काफी मुश्किल भरा था।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बेटे जेहान को उन्होंने नेचुरली कंसीव किया था। वह इसे ऊपर वाले की मेहर मानती हैं। गौहर खान ने साल 2020 में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी की थी। जैद पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और कोरियोग्राफर हैं। शादी के 3 साल बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।