एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा 'बिग बॉस 18' के घर में मिले थे और अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री के लिए जाने जाते थे। तब से उनका रिश्ता चर्चा में रहा है। अब एक दिलचस्प खबर सामने आई है कि ईशा और अविनाश ने सगाई कर ली है। क्योंकि दोनों ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है। कपल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। लेकिन अभी तक अविनाश और ईशा ने अपनी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है।
सगाई का सच
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने अपनी सगाई की अफवाहों को अचानक हवा दे दी है। कपल द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर कर लिया है। रूमर्ड कपल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें कपल के हाथ में अंगूठी दिख रही है। जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईशा और अविनाश ने शादी कर ली है। हालांकि दोनों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
फैंस हुए हैरान
इस तस्वीर में ईशा और अविनाश एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर की चर्चा हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ईशा और अविनाश को पता है उनकी सगाई हो गई है? आराम करो दोस्तों फेक न्यूज है।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत क्यूट कपल है।'
ईशा-अविनाश की मुलाकात
'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट ईशा सिंह ने एक इंटरव्यू में अविनाश मिश्रा संग अपनी बॉन्ड के बारे में बात की थी। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। क्योंकि फैंस को लगा था कि इन दोनों की केमिस्ट्री सच में जबरदस्त है। ईशा और अविनाश के एक-दूसरे के साथ होने की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब शो खत्म हो गया था। लेकिन ईशा ने लिंकअप की खबरों को बेबुनियाद बताया था। वहीं अभिनेता अविनाश मिश्रा को अपना दोस्त बताया था।