टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर डबल खुशखबरी आई है। दिव्यांका जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने इस खुशखबरी को फैंस के बीच बेहद खास तरीके से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर कपल ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज सुनाई है। कपल का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस दिव्यांका और विवेक को मां-पापा बनने की बधाई दे रहे हैं।
पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज
अभिनेता विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। इस पोस्ट को दिव्यांका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। पोस्ट में लिखा है कि इंतजार खत्म हो गया है और हमारे लड़के आ गए हैं। जिंदगी पहले से अधिक खूबसूरत लग ही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए हैं, दिव्यांका और मैं पेरेंट्स बनने के इस चैप्टर की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसलिए सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।
प्रेग्नेंसी की न्यूज
सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। मार्च 2026 में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए कहा था कि उनके बच्चों का जन्म जून के मिड में हो सकता है।
शादी
पिछले काफी सालों से दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। लेकिन वह अक्सर अपने पति विवेक दहिया के साथ इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। वहीं 08 जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक ने परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।