होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Gossip: Mouni Roy के पति Suraj Nambiar ने दिया धोखा? पैसे और शोहरत के लिए टूटा 4 साल पुराना रिश्ता

By Bollywood halchal | May 13, 2026

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है। साल 2022 में कपल ने शादी रचाई थी। बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज अब साथ में भी नहीं रहते हैं। वहीं दोनों ने अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

एक्ट्रेस के पति ने किया चीट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौनी रॉय को उनके पति ने फेम पाने के लिए चीट किया है। सूरज ने एक्ट्रेस के सारे पैसे इस्तेमाल कर लिए हैं। अब मौनी और सूरज ने तलाक ले लिया है और दोनों साथ भी नहीं रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया से भी मौनी ने सूरज संग फोटोज हटा दी है। लेकिन दोनों ने अपने तलाक को लेकर अभी तक ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है। 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी रचाई थी। उनकी यह शादी काफी चर्चा में भी रही थी। उन्होंने सूरज ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। मौनी रॉय की करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया है।

मौनी रॉय का करियर

एक्ट्रेस मौनी रॉय के करियर की बात करें तो वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अब वह फिल्मों में भी काम कर रही हैं। साल 2006 में मौनी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद कस्तूरी, देवों के देव महादेव, झलक दिखला जा 7 और नागिन जैसे शोज में काम किया है।

मौनी अब फिल्मों में काम करती हैं, एक्ट्रेस ने रन, गोल्ड, तुम बिन 2, मेड इन चाइना, केजीएफ-चैरप्टर 1, वेल्ले, रोमियो अकबर वॉल्टर, ब्रह्मास्त्र, ब्लैकआउट, वेदा, द भूतनी जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब मौनी रॉय के पास 3 फिल्में हैं, वह फिल्में 'है जवानी तो इश्क होना है', 'विश्वम्भरा' और 'द वाइव्स' में दिखेंगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.