होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

GHKKPM: आयशा सिंह ने ब्लैक ड्रेस पहन बरसाया कहर, एक्ट्रेस की अदाएं देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

By Bollywood halchal | Jun 03, 2023

टीवी की मशहूर अभिनेत्री आयशा सिंह बला की खूबसूरत हैं। इन दिनों वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि आयशा सिंह को सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' से काफी लोकप्रियता मिली है। इसके अलावा वह अपने स्टाइल के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं। फैंस ने आयशा को ब्यूटी क्वीन का टैग दिया हुआ है। वहीं आप भी आयशा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर अपना दिल हार जाएंगे। आयशा सिंह अपने किरदार सई के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। यहां हम आपको आयशा सिंह की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

बेहद प्यारी लगीं आयशा सिंह
आयशा सिंह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में ब्लैक शीर गाउन पहने नजर आई हैं। एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है। बता दें कि आयशा सिंह अक्सर अपने फैंस को अपने ग्लैमरस अंदाज से हैरान कर देती हैं। वहीं आयशा की स्माइल ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया है। ब्लैक कलर आयशा सिंह पर काफी जच रहा है। 

ब्लैक ड्रेस में आयशा 
ब्लैक ड्रेस में आयशा सिंह ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। वहीं उनके फैंस को भी आयशा का यह स्टाइल और लुक काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही फैंस ने आयशा सिंह की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स बरसाए हैं। वहीं उनकी खूब तारीफ भी की है। इन फोटोज को देखने के बाद आयशा सिंह के फैंस उनकी तस्वीर से नजरें भी नहीं हटा पा रहे हैं। 

यूजर्स नें कमेंट कर कहा कि वह हद से ज्यादा प्यारी लग रही हैं। तो वहीं अन्य यूजर्स ने आयशा सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक्ट्रेस की तस्वीर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। बता दें कि आयशा सिंह ने ऐसे तो कई सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उनको असली पहचान 'गुम है किसी के प्यार में' की सई बनकर मिली। इस सीरियल से एक्ट्रेस की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.