होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Avinash Mishra ने मीडिया से मांगी प्राइवेसी, Eisha Singh संग ब्रेकअप की उड़ी हैं अफवाहें

By Bollywood halchal | Nov 19, 2026

टीवी के फेमस अभिनेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद यह खबरें तेज हो गईं। हालांकि अविनाश और ईशा दोनों ने अभी तक इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की है। इस बीच अब अविनाश मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने मीडिया से प्राइवेसी रखने की गुजारिश की है। लेकिन अविनाश ने ब्रेकअप का जिक्र नहीं किया है। अब एक्टर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या बोले अभिनेता अविनाश

एक्टर अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा, 'दोस्तों इस बात को यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे और मीडिया पेजों से गुजारिश है कि वह सभी की प्राइवेसी का सम्मान करें। रिश्ते निजी होते हैं, न कि लोगों के मनोरंजन का साधन। हर चीज का मकसद सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट पाना नहीं होता है। आइए लोगों को शांति से जीने दें।' हालांकि अविनाश ने इस पोस्ट में अभिनेता ने ब्रेकअप रूमर्स का नाम नहीं लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशा की मां ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

इससे पहले एक्ट्रेस ईशा सिंह की मां रेखा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'समय हर व्यक्ति के कर्मों का आईना दिखाता है। किसी के व्यवहार से खुद को टूटने नहीं देना चाहिए। शांत रहो और सही रास्ते पर चलो. शब्द नहीं, समय उत्तर देता है।' ईशा की मां का यह पोस्ट काफी वायरल हुआ। हालांकि अभी तक ईशा ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की है।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

ईशा और अविनाश की मुलाकात 'बिन बॉस 18' में हुई थी। दोनों शो में अच्छे दोस्त बने और शो के खत्म होने के बाद दोनों की दोस्ती बरकरार रही। हाल ही में अविनाश ने जब 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी जीती थी, तो ईशा सिंह उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। वहीं सक्सेस पार्टी में अविनाश ने ईशा से 'आई लव यू' भी कहा था। जिसके बाद अविनाश और ईशा का रिश्ता पब्लिक हो गया था। हाल ही में दोनों 'पति पत्नी पंगा 2' के एक एपिसोड में साथ नजर आए थे और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.