होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: एशिया की टॉप ग्लैमरस वुमेन रह चुकी हैं निया शर्मा, नाम बदलकर कमाया इंडस्ट्री में नेम-फेम

By Bollywood halchal | Jul 12, 2025

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार लुक के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत 14 साल की उम्र में शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा से' की थी। इस शो में उन्होंने अनु की रोल किया था, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। साल 2011 में शानदार सफलता 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। इस शो ने निया शर्मा के करियर को नई ऊंचाई दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस को शो 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल के किरदार से जबरदस्त फेम मिला था।

नाम बदलकर इंडस्ट्री में बनाई पहचान

साल 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में निया शर्मा नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'इश्क में मरजावां', 'नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल' और 'जमाई 2.0' जैसे कई सफल शो किए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर ओटीटी तक अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाया है। निया शर्मा 34 साल की उम्र में भी फिट हैं और उनकी हर अदा पर लोग फिदा हैं। निया ने अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में नेम-फेम कमाया है। एक्ट्रेस का असली नाम नेहा शर्मा है, जोकि टीवी इंडस्ट्री पर धाकड़ अंदाज में राज करती हैं। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

एशिया की ग्लैमरस वुमेन

टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा एशिया की टॉप ग्लैमरस वूमेन रह चुकी हैं। ईस्टर्न आई 2017 के मुताबिक, निया शर्मा ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और माहिरा खान को पछाड़कर सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। साल 2016 में निया शर्मा सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थीं। वहीं एक्ट्रेस बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस 18' में नजर आने वाली थीं। बाद में उन्होंने इस शो का ऑफर ठुकरा दिया था।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.