टीवी की मोस्ट पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में शुरू होने वाली तकरारें बाहर की दुनिया में भी पीछा नहीं छोड़ती हैं। अर्शी खान और हिना खान का मामला भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में अर्शी खान ने हिना पर ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज होने लगीं। दरअसल, असम में आई बाढ़ के बीच चैरिटी और मदद को लेकर अर्शी खान ने हिना पर सीधा निशाना साधा है। अर्शी के बयान ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी और जिसके बाद सोशल मीडिया पर घमासान मचा है।
दरअसल, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में हिना खान पर जमकर निशाना साधा। जब उनसे हिना के साथ हुए पुराने विवाद के बारे में पूछा गया तो अर्शी ने कहा कि हिना का वह नाम तक लेना पसंद नहीं करती हैं। अर्शी ने कहा वह हिना का नाम लेने से कतराती हैं। अर्शी ने हिना की तुलना में शिल्पा शिंदें की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिल्पा बुजुर्ग महिलाओं के लिए काम करती हैं और अपने घर में रहने की जगह भी दी है।
हिना के नाम से लगे हैंडपंप पर अर्शी का दावा
इस दौरान अर्शी ने हिना पर तंज करते हुए दावा किया कि हिना ने समाज के लिए कुछ खास नहीं किया है। अर्शी ने कहा हिना के नाम पर जो हैंडपंप लगाया गया था। वह हिना के किसी फैन ने लगवाया था। उन्होंने कहा कि हिना ने हैंडपंप डोनेट नहीं किया था, बल्कि हिना के नाम से उनके किसी फैन ने लगवाया था। ताकि लोग पानी पिएं और दुआ मिले।
अर्शी ने ऐसा दावा किया जिसने सोशल मीडिया पर घमासान खड़ा कर दिया। अर्शी ने कहा कि हिना खुद को इतना बड़ा और अमीर सेलिब्रिटी मानती हैं, तो उनको असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि एक्ट्रेस राहत कार्यों के लिए डोनेशन क्यों नहीं करती हैं।
क्यों नहीं करते डोनेट
अर्शी ने कहा कि अगर वह इतने पैसै वाले सेलिब्रिटी हैं और असम में अभी इतनी ज्यादा परेशानी चल रही है। तो आपको डोनेट करना चाहिए। आप डोनेट क्यों नहीं करते हैं। अर्शी ने कहा कि हिना को शिल्पा के शेल्टर होम में जाकर मदद करनी चाहिए और लोगों को दिखाना चाहिए कि वह एक अच्छी इंसान हैं। अर्शी ने यह भी कहा कि वह शिल्पा को जानती हैं और हिना पैसे देने भी जाएंगी तो शिल्पा शायद पैसे स्वीकार नहीं करेंगी।
अर्शी ने हिना पर एक तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ महंगे और बड़े-बड़े ब्रांड के बैग लेकर गाड़ियों में घूमने से कोई सेलिब्रिटी नहीं बन जाता है। अर्शी के मुताबिक असली सेलिब्रिटी वही है, जो देश और समाज के लिए कुछ करें। अर्शी खान ने इस बयान पर फिलहाल हिना का कोई रिएक्शन नहीं आया।