होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: 'अंगूरी भाभी' का मुंबई में घर नहीं, शिल्पा शिंदे का खुलासा, किराए के फ्लैट में रहती हैं

By Bollywood halchal | Dec 29, 2025

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शिल्पा शिंदे खूब चर्चा में हैं। शिल्पा ने 10 साल बाद टीवी के पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर हैं' में वापसी की है। लेकिन शिल्पा शिंदे के पास मुंबई में कोई उनका घर नहीं है और वह मुंबई में किराए पर रहती है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने किया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शिल्पा शिंदे ने क्या कहा।

शिल्पा ने किया खुलासा

शिल्पा शिंदे ने बताया कि मुंबई में उनकी कोई प्रॉपर्टी नहीं है। वह यहां पर किराए या फिर होटल में रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सिटी लाइफ में रहना मुश्किल है। उन्होंने शो से जुड़ने का एकदम से फैसला लिया था और बिना कुछ सोचे ही उन्होंने शो के लिए हां कर दी थी।

क्या बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बताया कि उनको आसिफ जी का कॉल आया था। उन्होंने फोन पर कहा कि आपको हर कोई मिस कर रहा है, शो करिए। उनकी बात सुनकर शिल्पा भी तैयार हो गई थीं और दूसरी बार सोचा भी नहीं था। लेकिन बाद में समझ आया कि कुछ चीजों को मैनेज करना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि वह इस दुनिया से बाहर आ चुकी हैं।

शिल्पा शिंदे ने कहा कि यह थोड़ा सा चैलेंजिंग जरूर था और अभी भी है। वह उस फेज को मिस करती हैं। लेकिन आप दो नावों में सवार नहीं हो सकते हैं और सही बैलेंस बनाना जरूरी है। वहीं शिल्पा ने कर्जत में रहने को लेकर सवाल किया। शिल्पा से पूछा गया कि क्या वो वहां पर रहने को मिस करती हैं।

मूवऑन कर चुकीं शिल्पा

इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वह वहां पर रहना और उस लाइफ को मिस करती हैं, क्योंकि वहां के मुकाबले शहर में शोर था। मुंबई आने के बाद उनको अजीब सा फील होता है और बहुत घुटन सी महसूस हुई। एक्ट्रेस शिल्पा ने कहा कि वह सोच रही थी कि यह कितना अजीब है। हालांकि अब वह शहर की लाइफ से पूरी तरह से मूवऑन कर चुकी हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.