होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: एक्ट्रेस जिया मानेक को मिला रियल लाइफ साथिया, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

By Bollywood halchal | Aug 22, 2025

स्टार प्लस के फेमस टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिया मानेक को असल साथिया मिल गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने साथी अभिनेता वरुण जैन से शादी कर ली है। जिया मानेक ने इस खुशखबरी को गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास कैरोसेल पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की झलकियां भी दिखाई दीं। इस पोस्ट में दोनों की पारंपरिक और खूबसूरत परिधानों में देखा जा सकता है। सादगी भरी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने किया खास पोस्ट

जिया मानेक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर और गुरु की कृपा और ढेर सारे प्यार के साथ, हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाते हुए। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी।' इस खास मौके पर एक्ट्रेस येलो रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। जो उनके आकर्षक लुक को और भी निखार रही थी।

कौन हैं वरुण जैन

बता दें कि वरुण जैन एक जाने-माने एक्टर हैं, जिन्होंने हिट शो 'दीया और बाती हम' में अरुण राठी के किरदार से लोकप्रियता हासिल की है। इसके बाद उन्होंने कई अन्य टीवी सीरियल्स जैसे 'मेरे अंगने में', 'पहरेदार पिया की' और 'जमाई 2.0' आदि में अपनी छाप छोड़ी है। वरुण की एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस ने उनको इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय कलाकार बना दिया है।

जिया मानेक का करियर

अभिनेत्री जिया मानेक ने अपने अभिनय जीवन में कई सोप ओपेरा और टीवी शोज में काम किया है। लेकिन जिया को सबसे ज्यादा पहचान 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार से मिली थी। यह शो साल 2010 में ऑन एयर हुआ था और भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में शामिल हो गया था। इसके अलावा जिया मानेक ने फतांसी कॉमेडी शो 'जिनी और जूजू' में जीनी का किरदार निभाया था।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.